विद्या जल्द करेंगी मराठी फिल्मों में डेब्यू!

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस विद्या बालन अब जल्द ही हिंदी के अलावा मराठी फिल्मों में भी नज़र आने वाली हैं। विद्या बालन जो कि आजकल अपनी दो फिल्मों शादी के साइड इफेक्ट्स और बॉबी जासूस के प्रमोशन और शूटिंग में व्यस्त हैं ने हाल ही में ये बात मीडिया को बताई। विद्या बालन ने बताया कि उन्हें पिछले साल आई मराठी फिल्म 'बालक पालक', 'टाइमपास' और 'दुनियादारी' के विषय उन्हें काफी पसंद आए हैं, इसलिए उन्होने इन क्षेत्रीय फिल्मों के प्रस्तावों पर बातचीत शुरू कर दी है। लेकिन विद्या का ये भी कहना है कि अभी वो कुछ भी श्योर नहीं कह सकतीं कि वो किस निर्देशक के साथ ये फिल्म कर रही हैं क्योंकि अभी तक कुछ भी फिक्स नहीं हुआ है।

विद्या बालन जो कि अभी तक विषय केंद्रित फिल्में पसंद करनी आई हैं और इन फिल्मों में अपने बेहतरीन किरदारों के लिए जानी जाती रही हैं, जल्द ही मराठी फिल्मों में काम करेंगी। फिलहाल स्क्रिप्ट के स्तर पर बातचीत चल रही है इसलिए आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा जा रहा। इससे पहले विद्या बंगाली और दक्षिण भारतीय भाषाओं वाली फिल्मों को अच्छे विषयों के बावजूद इसलिए मना कर रही थीं क्योंकि क्षेत्रीय सिनेमा में बात पक्की होने के दो महीने में ही शूटिंग शुरू करने का चलन है। वहीं बॉलीवुड की कार्य-संस्कृति ऐसी है कि फिल्म शुरू होने में ही 6 महीने लग जाते हैं। स्टार्स की डेट्स अगले दो साल तक बुक ही रहती हैं। इतने समय में तो मराठी व दक्षिण की फिल्में रिलीज हो जाती हैं।

विद्या बालन ने अभी तक इस बारे में कुछ भी डीटेल में बताने से मना किया और कहा कि अभी तो बातें शुरु हुई हैं हो सकता है कि जिससे बात हो रही है उसके साथ फिल्म ना बने किसी और को साथ बन जाए। लेकिन विद्या इन बातों के लेकर भी इतनी सीरियस हैं कि उन्होंने अपने स्टाफ से मराठी और सही उच्चारण सीखना शुरू कर दिया है। उनके बहनोई भी मराठी हैं तो घर में भी क्लास चल रही है। रितेश देशमुख और अक्षय कुमार के बाद बतौर निर्माता शाहरुख और सलमान ने मराठी फिल्मों का रुख किया है। अब विद्या बतौर अभिनेत्री जुड़ेंगी। उनका मानना है कि क्षेत्रीय सिनेमा में, खासकर मराठी में, मानवीय पहलुओं पर भावपूर्ण फिल्में बन रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X