"मेरी फिल्में 600 करोड़ कमा लें तो मैं भी खुद को आमिर खान मानूं"

विद्या बालन को कहानी 2 के ट्रेलर लॉन्च में हीरोइनों का आमिर खान कहा गया लेकिन विद्या ने एक बयान से सबकी बोलती बंद कर दी।

विद्या बालन स्टारर कहानी 2 का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है और पहली फिल्म की तरह इस फिल्म का सस्पेंस भी दमदार दिख रहा है। ट्रेलर में विद्या बालन और एक बच्ची की कहानी है लेकिन इस बार कहानी 2 में और ज़्यादा सस्पेंस और ड्रामा नज़र आ रहा है।

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में फिल्म के डायरेक्टर सुजॉय घोष और स्टारकास्ट मौजूद थी। विद्या बालन के साथ इस बार फिल्म में अर्जुन रामपाल भी दिख रहे हैं।

kahaani 2 trailer launch

कहानी 2 के ट्रेलर लॉन्च में किसी ने विद्या बालन को परफेक्शनिस्ट कहते हुए कहा कि आप हीरोइनों की आमिर खान हैं। इस पर विद्या ने तपाक से जवाब दिया कि मेरी फिल्में आमिर खान जितना कलेक्शन करने लगें तो मैं मानूं कि मैं आमिर खान हूं।
["मैं 100 करोड़ की फिल्में कभी नहीं दे सकता!"]

कहानी 2 के बाद विद्या बालन बेगम जान के साथ बड़े परदे पर लौटेंगी।बेगम जान बहुत ही सीरियस मुद्दे पर बनी फिल्म है। फिल्म का प्लॉट 1947 का है।

फिल्म दिखाती है कि देश के विभाजन के दौरान वेश्यालय में विस्थापित महिलाओं को किस प्रकार की स्थितियों का सामना करना पड़ा था।
[#Alert: इस साल 'बेस्ट एक्ट्रेस' का अवार्ड ले जाएंगे ये शानदार ACTOR]

प्ले एंटरटेनमेंट फिल्म को प्रोड्यूस कर रहा है और इसे डायरेक्ट कर रहे हैं राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सृजित मुखर्जी। फिल्म बंगाली में बनी फिल्म राजकहिनी का रीमेक है।
[#Superhit: ये हैं 2016 के सबसे दमदार डायलॉग्स]

विद्या को इस फिल्म में वेश्यालय की प्रमुख बेगम जान के किरदार में देखा जाएगा। इसमें उनके अलावा नसीरुद्दीन शाह, रजत कपूर, गौहर खान, पल्लवी शारदा, इला अरुण, आशीष विद्यार्थी और चंकी पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं।

माना जा रहा है कि फिल्म से विद्या बालन एक बार फिर धमाका करेंगी। बॉलीवुड में कई हीरोइनें भ्रम को तोड़ते हुए मिसेज़ बनने के बाद भी बॉलीवुड में राज कर रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X