'कितने अवार्ड्स खरीदे हुए हैं...', भरी महफ़िल में Vidya Balan ने Shah Rukh Khan की कर डाली किरकिरी!

Vidya Balan On Shah Rukh Khan: शाहरुख खान बॉलीवुड के किंग खान माने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में काफी सुपरहिट फिल्में भी दी है और आज के वक्त में उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। उनकी कभी भी कोई फिल्म आती है तो वह दर्शकों का उत्साह और भी ज्यादा बढ़ जाता है।
लेकिन अब इसी बीच शाहरुख खान का एक वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। यह वीडियो किसी इवेंट के दौरान का है जहां पर कई और भी सितारे बैठे हुए देखे जा सकते हैं। यहां पर विद्या बालन और शाहरुख खान का एक ऐसा वीडियो देखने को मिल रहा है जिसको देख हर कोई हैरान हो रहा है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान ने विद्या बालन से सवाल किया कि आपके पास में कितने अवार्ड हैं। तो विद्या बालन ने जवाब देते हुए कहा कि मेरे पास में 47 अवार्ड है। बाद में विद्या बालन ने भी शाहरूख से सवाल किया कि और आपके पास कितने हैं। इस पर शाहरुख खान ने जवाब दिया कि मेरे पास 155 अवार्ड है।
शाहरुख खान के अवार्ड की काउंटिंग सुनने के बाद में वहां पर मौजूद हर एक स्टार काफी ज्यादा दंग रह जाता है। लेकिन यहां पर विद्या बालन चुप नहीं बैठती हैं। उन्होंने बहुत ही बेबाक अंदाज के साथ कहा कि 155 अवार्ड में से आपने कितने खरीदे हुए हैं।
शाहरुख खान इस सवाल को सुनने के बाद में हैरान हो जाते हैं और वहां पर मौजूद सितारे भी सुनकर दंग हो जाते हैं। बाद में विद्या बालन कहती है कि शाहरुख आपकी इस साल में एक फिल्म रिलीज होती है। आप 35 अवार्ड शो में डांस करते हैं। बाद में विद्या बालन भी हंसने लग जाती है।


Click it and Unblock the Notifications











