..................... 12 साल बड़ी इस एक्ट्रेस ने भरी महफिल में खींचे कार्तिक आर्यन के गाल? तेजी से वायरल हुआ वीडियो! Vidya Balan pulls Kartik Aryan's cheeks, both will be seen together in Bhool Bhulaiyaa 3 - Hindi Filmibeat

12 साल बड़ी इस एक्ट्रेस ने भरी महफिल में खींचे कार्तिक आर्यन के गाल? तेजी से वायरल हुआ वीडियो!

kartik aaryan vidya balan

भूल भुलैया 3 की चर्चा उसके दूसरे पार्ट से ज्यादा है और इसका कारण सिर्फ इतना है कि फिल्म में रियल मंजुलिका की वापसी हो गई है। इस वक्त एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जहां पर कार्तिक आर्यन के गाल एक एक्ट्रेस खींचती हुई नजर आ रही है।

गौरतलब है कि ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि विद्या बालन हैं। इस वीडियो में कार्तिक आर्यन काफी खुश नजर आ रहे हैं। ये वीडियो बुधवार शाम मुंबई में दो और दो प्यार की स्क्रीनिंग के दौरान का बताया जा रहा है। इस दौरान एक्ट्रेस की फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए कार्तिक आर्यन पहुंचे थे।

क्यों खींचे गाल?

इस वीडियो पैपराजी पेज इंस्टेंट बॉलीवुड के द्वारा साझा किया गया है। वीडियो के साथ उन्होने कैप्शन में लिखा, ''ओएमजी! कार्तिक और विद्या बालन के बीच बेहद प्यारे पल, जो भूल भुलैया 3 में एक साथ अभिनय करने जा रहे हैं।''

इस वीडियो में कार्तिक आर्यन ने विद्या बालन को देखकर कहा कि, आप क्या लग रही है, इसके बाद विद्या बालन ने कार्तिक आर्यन के गाल खींचे। इसके बाद दोनों को एक-दूसरे को गले लगाते हुए भी देखा गया। वीडियो में एक्टर्स के साथ डायरेक्टर अनीस बज्मी भी खड़े नजर आ रहे हैं। वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है।

भूल भुलैया 3

इस फिल्म को लेकर कई अलग अलग पहलू सामने आ रहे हैं। कार्तिक और विद्या के अलावा आगामी फिल्म में तृप्ति डिमरी भी हैं। इसके अलावा माधुरी दीक्षित का नाम भी इस फिल्म के लिए सामने आया था। रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म में एक डांस फेसऑफ होगा जिसमें विद्या बालन और माधुरी दीक्षित एक साथ नजर आने वाली हैं। इससे इतना तय है कि साल 2024 में भूल भुलैया 3 के द्वारा एक बड़ा धमाका होने जा रहा है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है...

Read more about: kartik aaryan vidya balan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X