घनचक्कर के लिए किट्टी पार्टी ज्वाइन करेंगी विद्या
आने वाली कॉमेडी फिल्म घनचक्कर का प्रमोशन जोरों पर है। फिल्म में विद्या बालन और इमरान हाशमी मुख्य रोल में हैं। अपनी तरह की अलग कॉमेडी वाली इस फिल्म का प्रमोशन भी अलग ढंग से किया जा रहा है। खबर है कि फिल्म की अभिनेत्री विद्या बालन फिल्म का प्रमोशन महिलाओं की बहुचर्चित किट्टी पार्टी में करने वाली हैं।
खबर है कि इसके लिए विद्या बालन दिल्ली, लखनऊ और पंजाब की किट्टी पार्टियों में शिरकत करने वाली हैं। चूंकि विद्या बालन ने फिल्म में खुद एक पंजाबी महिला का किरदार निभाया है जो कि हाउस वाइफ हैं, इसलिेए फिल्मवालों ने अपने प्रमोशन के लिए टार्गेट हाउसवाइफ को ही किया है। विद्या बालन के साथ एक बार फिर से आपको इमरान हाशमी नजर आ रहे हैं।
फिल्म के गानों और ट्रेलर ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। फिल्म के निर्देशक राजकुमार गुप्ता हैं जिन्होंने इमरान और विद्या के काम के प्रति समर्पण की जमकर तारीफ की है। फिल्म 28 जून को पर्दे पर पहुंच रही है। फिल्म के निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर यानी की विद्या बालन के पति है। यह पहली फिल्म है जो कि विद्या की शादी के बाद रिलीज होगी। फिल्म के जरिये लंबे अरसे बाद मशहूर गायक अल्ताफ राजा की भी वापसी हुई है जिनका गाया गाना झोलू राम. आज कल हर म्यूजिक चैनल पर दिखायी दे रहा है।
आईये आपको दिखाते हैं कि घनचक्कर की तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications