विदेशी के प्यार मे ऐसी दीवानी हुई शादीशुदा विद्या बालन चला बैठी एक्ट्रा मैरिटल अफेयर! वीडियो से हिली इंडस्ट्री

Do Aur Do Pyaar

Do Aur Do Pyaar Trailer: बॉक्स ऑफिस पर जहां इस दिनों एक्शन फिल्मों की भरमार देखने को मिल रही है तो इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन एक बार फिर से अपने नए सब्जेक्टिव सिनेमा के साथ फैंस के लिए कुछ अलग लेकर आ गई हैं। विद्या बालन की आने वाली फिल्म 'दो और दो प्यार' का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसने बवाल काट दिया है।

रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'दो और दो प्यार' का ट्रेलर जारी हो चुका है। विद्या बालन, प्रतीक गांधी, इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति अभिनीत फिल्म रोमांस की नई परिभाषा सिखाएगी। फिल्म का ट्रेलर कॉमेडी, इमोशन और रोमांटिक ट्विस्ट के साथ काफी दिलचस्प लग रहा है। ट्रेलर में दर्शक दो विवाहित जोड़ों की झलक देखते हैं, जो अपने रिश्तों में फिर से चिंगारी जगाने की कोशिश कर रहे हैं। वे शादी की खुशी को फिर से ताजा करने के लिए मूवी डेट पर जाते हैं और अच्छी यात्राएं करते हैं।

सोशल मीडिया पर इस एकदम अलग कहानी को काफी पसंद किया जा रहा है और नेटिजंस विद्या बालन की इस फिल्म के लिए सुपरएक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। ट्रेलर में फिल्म की कहानी की झलक देखने को मिली। यह फिल्म विद्या बालन और प्रतीक गांधी द्वारा निभाए गए एक विवाहित जोड़े के बारे में है। वहीं, सेंथिल और इलियाना द्वारा निभाए गए पात्रों के साथ उनका विवाहेतर संबंध है। हालांकि, अपने अफेयर के बाद भी वे दोनों अपने जीवनसाथी की ओर आकर्षित होने लगे हैं। ट्रेलर यह संकेत देता है कि फिल्म की मूल कहानी एक ही व्यक्ति के साथ दोबारा प्यार में पड़ने की है।

एलिप्सिस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन, अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रजेंट, 'दो और दो प्यार' प्यार, लव, लाफ्टर और मॉर्डन रिश्तों के कॉम्पलीकेशन का सेलिब्रेशन हैं। इस फिल्म को अवॉर्ड विनिंग एड फिल्म मेकर शीर्षा गुहा ठाकुरता द्वारा निर्देशित किया गया है यह फिल्म उनकी पहली फीचर फिल्म है, और 19 अप्रैल, 2024 को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में विद्या बालन, प्रतीक गांधी, इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति ने अहम रोल प्ले किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X