शादी के बाद अब विद्या बताएंगी शादी के साइड इफेक्ट्स!
बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन एक्टिंग को लेकर मशहूर एक्ट्रेस विद्या बालन आजकल बॉलीवुड एक्टर, निर्देशक फरहान अख्तर की तारीफ करती नज़र आ रही हैं। विद्या बालन आजकल अपनी नयी फिल्म शादी के साइड इफेक्टस में व्यस्त हैं। फिल्म में विद्या बालन और फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में हैं। विद्या बालन ने कहा है कि उन्होंने प्रतिभा के धनी लेखक, निर्माता, निर्देशक और अभिनेता फरहान अख्तर के साथ काम कर के बहुत कुछ सीखा है। शादी के साइड इफेक्ट्स फिल्म के लिए विद्या ने अपना वजन भी कम किया है।
मीडिया से बात करते हुए विद्या ने कहा, "फरहान के साथ काम करने में मजा आ रहा है। ऐसा पहली बार हुआ है कि मैं ऐसे व्यक्ति के साथ काम कर रही हूं, जो लेखक के साथ-साथ निर्देशक भी है। फरहान से काफी कुछ सीखा जा सकता है। मुझे खुशी है कि फरहान की राशि मकर है। मैंने 'द डर्टी पिक्चर' के लिए अपना वजन बढ़ाया था। मुझे फिल्म 'घनचक्कर' के लिए भी वजन बढ़ाना पड़ा था और अब क्योंकि 'शादी के साइड इफेक्ट्स' एक अलग तरह की फिल्म है। इस फिल्म में मेरे पात्र के लिए जिस तरह की मांग है, उसके लिए अब मुझे अपना वजन कम करना होगा।" दरअसल 'शादी के साइड इफेक्ट्स' फिल्म का निर्देशन साकेद चौधरी कर रहे हैं, जबकि एकता कपूर और प्रीतिश नंदी इसके सह-निर्माता हैं।
विद्या बालन ने अपनी फिल्म डर्टी पिक्चर के लिए 10-12 किलो वजन बढ़ाया था। इसके साथ ही घनचक्कर के लिए भी उन्हें अपना वजन बढ़ाना पड़ा। लेकिन शादी के साइड इफेक्ट्स फिल्म के लिए जो कि 2006 में रिलीज हुई फिल्म प्यार के साइड इफेक्ट्स का सीक्वल है के लिेए विद्या बालन को अपना वजन घटाना पड़ा। खैर खासबात तो ये है कि विद्या बालन की जल्द ही शादी हुई है और अपनी शादी के कुछ ही महीनों बाद विद्या शादी के साइड इफेक्ट्स फिल्म कर रही हैं। अब देखना ये है कि फिल्म में विद्या प्यार के साइड इफेक्ट्स की मल्लिका को कितना पीछे छोड़ पाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications