कहानी 2 के बाद विद्या की अगली फिल्म फाइनल..बनेंगी RJ
कहानी 2 के बाद विद्या बालन अपनी अगली फिल्म तुम्हारी सुलु में नज़र आएंगी। इस फिल्म में विद्या आजे का रोल निभाएंगी।
अपनी आने वाली फिल्म कहानी 2 के बाद विद्या बालन की अगली फिल्म फाइनल हो चुकी है। इस फिल्म का नाम है 'तुम्हारी सुलु'। खबरों की मानें तो विद्या इस फिल्म में आरजे का किरदार निभाएंगी।

टी-सीरीज की अध्यक्ष प्रिया गुप्ता ने मंगलवार को ट्विटर पर बताया कि 'तुम्हारी सुलु' फिल्म में में विद्या बालन अभिनीत फिल्म पर गर्व है। यह सुरेश त्रिवेणी ने निर्देशित की है। टी-सीरीज एंड एलीपसीस एंटरटेंमेंट द्वारा निर्मित है।' प्रिया गुप्ता के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग अगले साल अप्रेल में शुरू की जाएगी।
सलमान खान के बाद जुड़वा 2 में एक और सुपरस्टार का कैमियो!
आपको बता दें कि विद्या बालन की 'कहानी 2' फिल्म इस 2 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म में विद्या दुर्गा रानी सिंह का किरदार निभा रही हैं। 'कहानी 2' को कुणाल कांतिलाल गढ़ा, धवल जयंतीलाल गढ़ा, अक्षय जयंतीलाल गढ़ा और सुजॉय घोष मिलकर प्रड्यूस कर रहे हैं।
हालांकि इस फिल्म के साथ सना खान और गुरमीत चौधरी की फिल्म वजह तुम हो भी रिलीज़ होनी थी, लेकिन नोटबंदी के कारण इस फिल्म की रिलीजिंग डेट आगे बढ़ा दी गई है। ये फिल्म अब 16 दिसंबर को रिलीज़ की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications