सुजीत ने अमिताभ-विद्या का बना दिया बाप-बेटी!
हिंदी फिल्मी दुनिया में सब कुछ संभव है।यहां लोग इस तरह से किरदार निभाते हैं जिससे पता ही नहीं चलता कि कब किसी का कोई क्या बन जाता है। आप सोच रहे होंगे कि हम क्या बात कर रहे हैं। तो सुनिए खबर आयी है कि विक्की डोनर और मद्रास कैफे जैसे क्लासिक फिल्म बनाने के बागे सुजीत सरकार एक ऐसी फिल्म बनाने जा रहे हैं जो कि बाप-बेटी की खूबसूरत कहानी कहेगी।
जिसके लिए उन्होंने अमिताभ बच्चन और विद्या बालन को साइन करने की बात सोची है और दावा किया है कि उनकी पटकथा इतनी पॉवरफुल है जिसके कारण दोनों ही मंजे हुए सितारे उन्हें ना नहीं कर पायेंगे। हालांकि अभी इस मसले पर उन्होंने दोनों से ही बात नहीं की है।
मालूम हो कि बॉलीवुड की चौथी खान कही जाने वाली विद्या बालन ने अमिताभ के साथ अवार्ड विनिंग फिल्म पा में काम किया था, जिसमें वह अमिताभ बच्चन की मां बनी थीं। लेकिन सुजीत सरकार अब अमिताभ को विद्या का बाप बनाने में जुटे हैं।
वैसे अमिताभ के साथ यह सब होना कोई बड़ी बात नहीं है। फिल्म अभिनेत्री राखी एक ऐसी हिरोईन हैं जिन्होंने अमिताभ के साथ उनकी प्रेमिका, पत्नी, भाभी और मां के रोल निभाये हैं। खैर देखते हैं कि विद्या-अमिताभ की जोड़ी पर्दे पर क्या गुल खिलाती है क्योंकि इसमें कोई शक नहीं कि दोनों ही मंजे हुए कलाकार है और जब दोनों साथ हों तो एक बड़े कमाल की उम्मीद की जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications












