हिरोइन करीना के बाद डर्टी विद्या भी बनेंगी दुल्हन

बॉलीवुड में इस साल शादियों का सीजन चल रहा है। ईशा देओल से शुरुआत हुई और विद्या बालन से अंत होगा इस शादी के सीजन का। खबर है कि डर्टी पिक्चर से बेस्ट हिरोइन का अवार्ड जीतने वाली बाला विद्या बालन भी इसी साल के अंत तक अपने लवर सिद्धार्थ रॉय कपूर जो की यूटीवी के सीईओ हैं, से शादी करके मिसेज विद्या बनने की तैयारी में हैं।

जी न्यूज के सूत्रों के मुताबिक विद्या के नजदीकी लोगों ने यह बताया है कि वो 2012 के अंत तक शादी कर लेंगी। विद्या इस वक्त अपनी शादी की गुपचुप तैयारियां कर रही हैं और जल्दी ही इनकी शादी की तैयारी पूरी हो जाएगी। लेकिन विद्या और उनके होने वाले पति ने इस बात पर किसी भी तरह की कोई टिप्पणी नहीं की है।

ज्ञात हो कि कुछ समय पहले विद्या ने सिद्धार्थ से अपने रिलेशनशिप की बात स्वीकार की है। उन्होंने कहा "मैं ये स्वीकार करती हूं कि मैं उनके साथ डेटिंग कर रहू हूं लेकिन उससे ज्यादा और कुछ नहीं।" विद्या ने ये बात तब स्वीकार की जब उन्हें और सिद्धार्थ रॉय को कई बार अलग अलग जगहों पर एक साथ वक्त गुजारते देखा गया। लेकिन शादी की खबर इतनी जल्दी आ जाएगी ऐसा किसी ने नहीं सोचा था।

फिल्हाल पूरा बॉलीवुड सैफ और करीना की शादी पर फोकस कर रहा है और ऐसे में विद्या की शादी की खबर किसी नये धमाके से कम नहीं है। खैर हमें तो खुशी है कि आखिरकार विद्या को भी अपना राजकुमार मिल गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X