विद्या बालन को मिली धमकी फिल्मों में काम ना करना वर्ना...
लगातार एक के बाद एक हिट फिल्में दे चुकी विद्या बालन ने इस साल कई अवार्ड्स अपने नाम किये हैं। इसके अलावा फिल्म द डर्टी पिक्चर के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है। इस सफलता के चलते इनदिनों विद्या के हौसले बुलंद है और वह सिर्फ फिल्मों पर ही ध्यान देना चाहती हैं।
लेकिन लगातार काम करने की वजह से उनके सेहत ने अब जवाब दे दिया है। डॉक्टर्स की माने तो विद्या को अभी आराम करने की सख्त जरूरत है। अब शायद विद्या ने भी इस सच को स्वीकार लिया है कि उन्हें आराम करने की सख्त जरूरत है।
इस बाला का कहना है कि उन्होंने द डर्टी पिक्चर के बाद कहानी के लिए भी काफी मेहनत कर ली है अब वह कुछ समय अपने लिए बिताना चाहती हैं। वह खाली समय में चैन से सोना, गाने सुनना और फिल्में देखना चाहती है।
लेकिन विद्या के इस आराम के पीछे की रीयल कहानी यह है कि विद्या के माता और पिता ने विद्या को धमकी दी है कि यदी वह आराम नहीं करेंगी तो उन्हें कमरे में बंद कर दिया जाएगा। वैसे भी कुछ अच्छी फिल्में विद्या ने ्पने नाम कर ली हैं अब सचमुच उन्हें कुछ दिन का आराम तो करना ही चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications