माहौल को शांत करिए, सुशांत को शांति से रहने दीजिए - विद्या बालन ने तोड़ी अपनी चुप्पी
सुशांत सिंह राजपूत की मौत जैसा बड़ा कदम उठाने के बाद बॉलीवुड में बाहरी और अंदरी या यूं कहिए नेपोटिज़्म को लेकर एक बड़ी बहस छिड़ चुकी है। अब विद्या बालन ने उनकी मौत के बाद छिड़ी इस बहस के बारे में हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी राय रखी।
Recommended Video
विद्या बालन ने एक इंटरव्यू में कहा कि सुशांत की मौत से उन लोगों ने खुद को जुड़ा हुआ महसूस किया जिन्हें इस इंडस्ट्री ने इग्नोर किया या फिर जिनके साथ कुछ गलत हुआ है। किसी को नहीं पता कि सुशांत ने ये कदम क्यों उठाया।

वहीं विद्या बालन का मानना है कि हम सब को माहौल को थोड़ा सा शांत करने की ज़रूरत है और जाने वाले को सम्मान देने की ज़रूरत है। साथ ही लोग अपने अपनी समझ के हिसाब से कहानियां बनाकर नतीजे निकाल रहे हैं जो कि ना सिर्फ जाने वाले के लिए बल्कि उनके परिवार के लिए अशांत कर देने वाला कदम है।
विद्या ने इंडस्ट्री में अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इंडस्ट्री में नेपोटिज़्म है ये बात सही है लेकिन उनका इससे कभी सामना नहीं हुआ। लेकिन सुशांत की आत्मा को शांति मिले इसके लिए लोगों को माहौल शांत करने की बहुत ज़्यादा ज़रूरत है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications