'बेगम जान की गालियां रोल के लिए तड़का'

विद्या बालन बेगम जान में काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। जानिए विद्या बालन का अपने रोल पर क्या कहना है।

By Bbc Hindi
विद्या बालन
Crispy Bollywood
विद्या बालन

फ़िल्म 'बेगम जान' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है.

फ़िल्म के ट्रेलर में एक्ट्रेस विद्या बालन अपने नए अवतार में नज़र आ रही हैं.

विद्या बालन के इस बोल्ड रूप को देख कर आप हैरान होंगे लेकिन विद्या बालन की एक्टिंग से वाक़िफ़ लोग उनकी अदा की बारीकियों को समझते हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि सिर्फ़ ट्रेलर ही नहीं पूरी फ़िल्म भी असर छोड़ेगी.

फ़िल्म बेगम जान के पोस्टर लॉन्च के बाद से ही ये फ़िल्म चर्चा में थी अब ट्रेलर भी चर्चा का विषय बन गया है.

ट्रेलर में विद्या बालन गालियां देती हुई नज़र आ रही हैं.

अपने इस रूप पर विद्या कहती हैं कि ''जिस तरह का माहौल फ़िल्म में दिखाया गया है उसमें मेरा शायराना अंदाज़ नहीं हो सकता. सिर्फ़ मैं ही नहीं मेरे साथ नज़र आने वाली और लड़कियां भी इस फ़िल्म में गाली देती हैं. शुरू में लगा था कि मैं गाली कैसे दूँ . मैं हर तरह के कैरेक्टर को इंजॉय करती हूँ. '

वो कहती हैं, 'जिस तरह से ब्रेकफ़ास्ट , लंच और डिनर में वैरायटी होती है उसी तरह गालियां भी बेगम जान के रोल के लिए एक तड़के की तरह है. भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के वक़्त के दौर की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है फ़िल्म बेगम जान लेकिन ये एक काल्पनिक कहानी है. इस फ़िल्म में बोल्ड भाषा का इस्तेमाल किया गया है.

विद्या बालन
Crispy Bollywood
विद्या बालन

फ़िल्म में बेगम का किरदार निभाने वाली विद्या बालन सेक्स वर्कर्स पर कहती हैं कि वो सामाजिक विज्ञान की स्टूडेंट रही हैं और वेश्यालयों में काम करने वाली औरतों का दर्द समझती हैं.

वो बताती हैं कि उस दर्द को उन्होंने बेगम जान करने के बाद क़रीब से समझा.

वो कहती हैं, ' वेश्यावृत्ति को लीगलाइज़ कर दिया जाए या नहीं ये एक बहस का मुद्दा है सालों से. लेकिन शरीर का शोषण होना, जीने के लिए अपने शरीर को एक व्यापार का हिस्सा बना देना , ऐसे में उनके अंदर ग़ुस्सा पैदा होना लाज़मी है उनकी भाषा बदल जाती है गाली भी उसका हिस्सा है और किस तरह से उनका ग़ुस्सा निकलेगा.'

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X