#BoxOffice: ना शाहरूख - ना ऋतिक...इस सुपरस्टार से होगी 2017 की ओपनिंग!

2017 की ओपनिंग के लिए ऋतिक रोशन अपनी फिल्म काबिल और शाहरूख खान रईस के साथ लड़ रहे थे। लेकिन अब 2017 की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग कोई और सुपरस्टार ले गया है।

बात हो रही है उनकी जो परदे पर आते ही कुछ ना कुछ धमाका करके ही लौटती हैं। दरअसल, विद्या बालन अपनी फिल्म बेगम जान के साथ 6 जनवरी को परदे पर लौट रही हैं।

Vidya Balan Begum Jaan

बेगम जान बहुत ही सीरियस मुद्दे पर बनी फिल्म है। फिल्म का प्लॉट 1947 का है और फिल्म दिखाती है कि देश के विभाजन के दौरान वेश्यालय में विस्थापित महिलाओं को किस प्रकार की स्थितियों का सामना करना पड़ा था।
[#Alert: इस साल 'बेस्ट एक्ट्रेस' का अवार्ड ले जाएंगे ये शानदार ACTOR]

प्ले एंटरटेनमेंट फिल्म को प्रोड्यूस कर रहा है और इसे डायरेक्ट कर रहे हैं राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सृजित मुखर्जी। फिल्म बंगाली में बनी फिल्म राजकहिनी का रीमेक है।

विद्या को इस फिल्म में वेश्यालय की प्रमुख बेगम जान के किरदार में देखा जाएगा। इसमें उनके अलावा नसीरुद्दीन शाह, रजत कपूर, गौहर खान, पल्लवी शारदा, इला अरुण, आशीष विद्यार्थी और चंकी पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं।
[#Superhit: ये हैं 2016 के सबसे दमदार डायलॉग्स]

माना जा रहा है कि फिल्म से विद्या बालन एक बार फिर धमाका करेंगी।बॉलीवुड में कई हीरोइनें भ्रम को तोड़ते हुए मिसेज़ बनने के बाद भी बॉलीवुड में राज कर रही हैं।

चाहे इनकी फैन फॉलोइंग हो या मार्केट वैल्यू, दोनों ही बरकरार है। और विद्या ही नहीं, इस लिस्ट में कई नाम शामिल हैं -

ऊ ला ला
हालांकि शादी के बाद विद्या की फिल्में हिट नहीं हुई हैं लेकिन उनकी डिमांड और उनकी वैल्यू आज भी बरकरार है।

सेनोरिटा काजोल
काजोल की खूबसूरती और अदाएं आज भी वैसी ही हैं। शादी के बाद उन्होंने कभी खुशी कभी गम और फना जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। और इसके बाद भले ही दिलवाले चली नहीं पर काजोल की फैन फॉलोइंग पर कोई असर नहीं है।

इंग्लिश वाली श्रीदेवी
श्रीदेवी ने इंग्लिश विंगलिश में जिस तरह से बेहतरीन दूसरी पारी की शुरूआत की है उससे ये साफ है कि आज भी उनका राज चलता है। फिलहाल श्रीदेवी को लेकर नया गॉसिप काफी दिलचस्प है।
[ब्लॉकबस्टर सीक्वल की तैयारी शुरू भी हो गई और किसी को खबर नहीं!]

बेबो तू बेबो
बेबो का तो कोई जवाब ही नहीं। वो पांच मिनट के गाने में आकर भी दिल जीत लेती हैं!
[#15Years: करीना कपूर की 57 फिल्मों की कुंडली!]

जज़्बा से कब्ज़ा
ऐश्वर्या राय ने शादी के बाद जोधा अकबर जैसी फिल्म दी। हालांकि उनके हिस्से कई फ्लॉप भी आईं पर उनकी वैल्यू उतनी ही है। अब देखना है कि ऐ दिल है मुश्किल से क्या बदलता है।

कोंकणा सेन शर्मा
बच्चा होने के बाद कोंकणा सेन आजकल गायब है लेकिन बॉलीवुड और फैन्स आज भी उनके कायल हैं और उनका इंतज़ार करते हैं।

घाघरा की अदाएं
माधुरी दीक्षित ने शादी के बाद देवदास जैसी फिल्म दी और आज भी उनके आगरे की कीमत दिल्ली से लेकर आगरा तक लोग जानते हैं।

शेफाली शाह
शेफाली शाह ऐसी अदाकारा हैं जिनकी दूसरी इनिंग्स फिल्मों में शुरू हुई। बच्चन साहब हो या अनिल कपूर उनके पूरा फीके ही हैं।

चित्रांगदा सिंह
चिंत्रागदा सिंह का करियर ही शादी के बाद शुरू हुआ और फैन्स के बीच उनकी डिमांड वैसी ही है।

सोनाली बेंद्रे
सोनाली बेंद्रे हिट हों या फ्लॉप, दर्शक उन्हें उतना ही प्यार करते हैं। वैसे अपनी दूसरी पारी टीवी पर खेलकर वो टीवी की फेवरिट भी बन चुकी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X