विद्या बालन की शॉर्ट फिल्म 'नटखट'- सभी माता-पिता और शिक्षकों के लिए है खास, जरूर देंखे

By Staff

इस लॉकडाउन में हम सबने जिंदगी का एक अलग ही पहलू देखा। माता-पिता ने इन दिनों शिक्षकों की भूमिका निभाई, बच्चों ने ऑनलाइन पढ़ाई की। ऑफिस बंद रहे, पूरा परिवार साथ रहा। रॉनी स्क्रूवाला और विद्या बालन की स्पेशल शॉर्ट फिल्म "नटखट" इस दौरान देखने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

यह एक दमदार फिल्म है जो पितृसत्ता और नकारात्मक मर्दानगी जैसे कठिन मुद्दों को संबोधित करती है। साथ ही कई अन्य संवेदनशील मुद्दे को भी छूटी है, जैसे कि लिंग भेद, बलात्कार, घरेलू हिंसा आदि। इस फ़िल्म से अभिनेत्री विद्या बालन बतौर निर्माता प्रोडक्शन क्षेत्र में कदम रख रही हैं।

natkhat

नटखट सभी माता-पिता और शिक्षकों के लिए बहुत अहम है क्योंकि दोनों बाहरी दुनिया में मौजूद विभिन्न वास्तविकताओं के बारे में एक बच्चे की अवधारणाओं, समझ और परिप्रेक्ष्य के मजबूत आधार के बुनियादी स्तंभ हैं।

नटखट का वर्ल्ड प्रीमियर प्रतिष्ठित "वी आर वन: ए ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल" में होगा और इसका आयोजन न्यूयॉर्क के ट्रिबेका एंटरप्राइजेज द्वारा 2 जून, 2020 को 4:30 बजे IST पर किया जाएगा। फिल्म हर माता-पिता के मन को छूने के लिए तैयार है। नटखट एक बेहतर भविष्य और हमारे बच्चों के लिए एक स्वस्थ दुनिया की दिशा में एक कदम है।

फिल्म को अन्नुकम्प हर्ष और शान व्यास ने एसोसिएट निर्माता सनाया ईरानी ज़ोहरी के साथ लिखा है। नटखट शान व्यास द्वारा निर्देशित और विद्या बालन तथा रॉनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित है। फिल्म के पोस्टर को लोगों ने काफी पसंद किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X