डर्टी पिक्चर के बाद देखें विद्या की 'क्लीन' पिक्चर
अपनी फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' से धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस विद्या बालन अब देश में गंदगी से हो रही बीमारियों को दूर करने के लिए अपना योगदान देंगी। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश के व्यक्तिगत अनुरोध पर विद्या देश के कोने कोने में स्वच्छता अभियान के लिए चलाए जा रहे 'निर्मल भारत योजना' की ब्रांड एंबेसडर बनने को तैयार हो चुकी हैं। उनके साथ इस काम में शाहरूख खान भी साथ देंगे।

इस बारे में विद्या का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता के लिए लोग जागरूक हो इसके लिए वो कुछ भी करने को तैयार हैं। इस दिशा में काम करना उनके लिए बेहद ही गर्व और सम्मान की बात है।
केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश को उम्मीद है कि विद्या के योगदान से खुले में शौच करने की बुराई को रोका जा सकेता है। विद्या ने एक एक्ट्रेस होने के नाते कहा कि अच्छी बात क्या हो सकती है कि पर्दे पर डर्टी पिक्चर करे और पर्दे से अलग स्वच्छ पिक्चर के लिए काम करे।
विद्या का मनना है कि पर्दे के बाहर उनकी यह भूमिका हिट रहेगी क्योंकि हम एक राष्ट्रीय अभियान पर काम करने जा रहे हैं। दरअसल इस हेतु ध्यान दिये जाने के पिछे कारण यूनिसेफ की एक रिपोर्ट है। इस रिपोर्ट के अनुसार अभी भी देश में 58 फीसदी लोग खुले में शौच जाते हैं, जिससे तमाम तरह की बीमारियां फैल रही हैं।
गंदगी के कारण हर 30 सेकंड में पांच साल से छोटे बच्चों मौत की तरफ तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। साफ-सफाई और स्वच्छता में कमी के कारण 24 हजार करोड़ रुपए की वार्षिक अमेरिकी फंड से भारत अब भी वंचित है।


Click it and Unblock the Notifications