डांस नहीं कर पायेगी विद्या बालन

देखें : शरारती अमिताभ बच्चन!
विद्या ने कहा, "मेरी स्वयं की जिद के चलते ही यह परेशानी हुई है।" उनके व्यायाम प्रशिक्षक ने उन्हें बहुत अधिक व्यायाम न करने की चेतावनी दी थी। जिस के चलते मेरे कंधे में चोट लग गई और मैं इन दिनों दर्द से बेहद परेशान हूं। उन्होंने कहा, "अब मैं तब तक नृत्य नहीं कर सकती जब तक कि पूरी तरह स्वस्थ न हो जाऊं। मैं 'भूल भुलैया' में अपने शास्त्रीय नृत्य के असर को अब तक नहीं भूली हूं। संतोष की फिल्म में मेरा गीत और भी आकर्षक और जटिल होगा।"
देखें : काजोल ने अर्जुन रामपाल का दिल तोड़ा
विद्या के कंधे में परेशानी थी लेकिन उसके बाद भी लगातार जिम जाने से अब उनकी यह परेशानी बढ़ गई है। वह कहती हैं, "अब मुझे इंतजार करना है, मेरे पास कोई विकल्प नहीं है, नहीं तो मुझे जीवनभर के लिए कंधे में परेशानी हो सकती है। मैं संतोष सिवान की फिल्म के नृत्य गीत के अभ्यास के लिए इंतजार नहीं कर सकती।" वैसे विद्या एक प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना हैं लेकिन फिर भी सिवान ने अपनी फिल्म के गीत के लिए उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए मोहिनीअट्टम के एक गुरु को नियुक्त किया है।


Click it and Unblock the Notifications











