..................... Vidya Balan Marriage preparations begins, सिद्धार्थ सजा रहे हैं विद्या के सपनों का घर - Hindi Filmibeat

सिद्धार्थ सजा रहे हैं विद्या के सपनों का घर

विद्या बालन के होने वाले पति सिद्धार्थ रॉय कपूर इस वक्त बहुत व्यस्त हैं। लेकिन किसी ऑफीशियल काम में नहीं बल्कि अपनी बहुत ही पर्सनल काम में। आपको बता देते हैं कि सिद्धार्थ इस वक्त शादी के बाद अपनी बीबी के गृहप्रवेश की तैयारी में व्यस्त हैं। वो चाहते हैं कि विद्या शादी के बाद जब घर में एंट्री लें तो उन्हें उस घर के किसी भी कोने में किसी भी प्रकार की कोई कमी ना नज़र आए। इसलिये उन्होंने अभी से अपने घर को सजाना शुरु कर दिया है।

जिस घर को सिद्धार्थ इतने जतन से सजा रहे हैं वो फ्लैट जूहू तारा रोड पर समुंदर को फेस करता हुआ वही फ्लैट है जिसे सिद्धार्थ ने पिछले साल विद्या को गिफ्ट किया था। सूत्रों के अनुसार "सिद्धार्थ पहले ही उस घर में शिफ्ट हो चुके हैं। शादी के बाद शायद विद्या यहीं रहेंगी।" जब शादी की फिक्स्ड डेट के बारे में पूछा गया तो सिद्धार्थ ने कहा कि मुझे लग रहा है कि "शायद मैं खुद भी अपनी शादी में गेस्ट के तौर पर बुलाया जाउंगा।"

कुछ दिन पहले ही ये खबर आई थीं कि विद्या की शादी का रिसेप्शन चेन्नई में होगा। चूंकी विद्या तमिनाडू से हैं इसलिए वो अपनी फैमिली के साथ मुंबई की सेरेमनी के बाद चेन्नई जाएंगी। विद्या बालन अपनी साड़ी में सिल्क साड़ी पहनेंगी जिसे सब्यसाची मुखर्जी डिजाइन करेंगे। विद्या और सिद्धार्थ पिछले कई सालों से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे लेकिन दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कभी भी कोई बात नहीं की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X