विद्या ने सही वक्त पर किया शादी का फैसला
विद्या बालन बॉलीवुड की कामयाब और खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक है। एक्टिंग में उन्हें कोई पीछे नहीं कर सकता साथ ही उनकी किस्मत भी उनका बखूबी साथ देती है। फिल्म इंडस्ट्री में इतना कॉम्पटीशन हैं कि ऐसे में सफलता के शिखर के टॉप पहुंचने के बाद एक्ट्रेस सिर्फ नीचे आती हैं। विद्या भी इस वक्त उसी टॉप पर हैं। विद्या बालन अब इस टॉप पर पहुंचने के बाद इस महीने यानी नवंबर की 18 तारीख को सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ शादी करने का फैसला किया है।
इस साल विद्या बालन को इस साल द डर्टी पिक्चर के लिए और पिछले दो सालों से इश्किया और पा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब मिला। तो इस वक्त अगर देखा जाए तो विद्या बालन बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन और सफल अभिनेत्री हैं। पिछले तीन सालों से लगातार बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीतकर विद्या इस वक्त सभी अभिनेत्रियों के लिए एक बड़ा कॉम्पीटीशन बन चुकी हैं।
इस स्टेज पर आने के बाद शादी का फैसला करना विद्या के लिए काफी मुश्किल होगा लेकिन शायद कहीं ना कहीं ये उनके लिए इस वक्त के हिसाब से सबसे सही फैसला भी है। फिल्हाल आने वाले 18 नवंबर को विद्या यूटीवी के प्रमुख सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ शादी के सात फेरे लेंगी। उनके इस फैसले को देख बॉलीवुड की बाकी अभिनेत्रियों को भी शिक्षा लेनी चाहिए कि हर चीज का एक वक्त होता है। अगर वो वक्त निकल जाए तो इंसान के पास पछताने के सिवा कुछ नहीं रह जाता। आइये देखते हैं कि विद्या की तरह बॉलीवुड की कौन कौन सी अभिनेत्रियों ने सही वक्त पर शादी का फैसला किया।


Click it and Unblock the Notifications