..................... Vidya Balan | Marathi Item Number | Ferrari ki swari | विद्या बालन | मराठी आयटम डांस | फरारी की सवारी - Hindi Filmibeat

फरारी में विद्या का लावणी आयटम नंबर

आज कल बॉलीवुड की फिल्मों में आयटम डांस कुछ ज्यादा ही पॉपुलर हो चला है। डांस के चलते कई बार फिल्म को भी अच्छी पॉपुलेरिटी मिलती है। इसी को देखते हुए बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस खुद ही अपनी फिल्मों में आयटम नंबर करने लगी हैं।

जी हां अब करीना कपूर, कैटरीना कैफ, बिपाशा बसु, दीपिका पादुकोण के बाद इस लिस्ट में बिद्या बालन का भी नाम जुड़ गया है।

उन्होंने हाल ही में निर्माता निर्देशक विधु विनोद चोपडा की आने वाली फिल्म 'फरारी की सवारी' में महाराष्ट्रीयन डांस किया है। इससे पहले भी कैटरीना कैफ करण जौहर की फिल्म 'अग्निपथ' में लावणी नृत्य कर चुकी हैं। अब विद्या बालन भी पहली बार आयटम सांग में जल्द ही दिखाई देंगी। कहा जा रहा है कि इस गाने को पूरी तरह से अलग फिल्माया गया है।

विद्या भी इस डांस तो लेकर काफी उत्सुक हैं। क्योंकि इससे पहले उन्होंने कभी लावणी नहीं की थी। यह उनके लिए पूरी तरह से नया अनुभव है। वो गाने के लिए हर चीज में दिलचस्पी ले रही थीं फिर चाहे पारंपरिक पहनावा हो या गहने।

यह कोल्हापुर का लोकनृत्य है जो काफी समय से चलता आ रहा है। इस गाने को लगभग तीन दिन में शूट किया गया है। इस गाने के लिए विद्या ने तो जमकर मेहनत की है। देखते हैं उनके फैन्स इस गाने में विद्या को देख कर कैसा रिएक्ट करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X