अजीब बात: सलमान की 'किक' का प्रचार करेंगी विद्या बालन
फिल्म का प्रमोशन भी जोरों पर हैं बावजूद एक बड़ी अजीब सी खबर विद्या के बारे में आ रही है और वो यह है कि वो 4 जुलाई के बाद सलमान खान की फिल्म 'किक' का प्रचार करेंगी, हालांकि सलमान या फिल्म के किसी भी सदस्य ने उन्हें ऐसा करने को नहीं कहा है।
4 जुलाई के बाद इसलिए क्योंकि इस दिन उनकी फिल्म 'बॉबी जासूस' रिलीज हो रही है। फिल्म की निर्माता दिया मिर्जा है तो पहली बार पर्दे पर आपको वि्द्या के साथ पर्दे पर अली फजल नजर आने वाले हैं।
लमान खान की फिल्म 'किक' के प्रचार वाली बात विद्या ने खुद कही है। दरअसल विद्या 'बॉबी जासूस' के लिए एक ब्लॉग अपटेड करती रही हैं और वह जल्द ही ब्लॉग पर 'किक' के बारे में घोषणा करेंगी। जैसा कि मैंने वादा किया था, मैं सबके लिए बॉलीवुड की गपशप और खबरें जुटा रही हूं।
इस बार, मैं सलमान की फिल्म 'किक' से संबंधित कयासों को लेकर बहुत उत्सुक थीं, मीडिया ने कुछ समय तक 'किक' के बारे में खबरें लिखीं और हाल में यह बहुत आसानी से सबसे चर्चित विषय बन गया। इसलिए, मैंने इस बारे में जांच करने का निर्णय लिया।"
वह ब्लॉग 'एचटीटीपी://बॉबीजासूस डॉट टंब्लर डॉट कॉम' पर इस बारे में खबरें साझा करेंगी और बड़ी घोषणा करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। मालूम हो कि सलमान खान की फिल्म 'किक' में सलमान खान, जैकलीन फर्नाडिज और रणदीप हुड्डा मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म के निर्देशक साजिद नाडियावाला है। फिल्म ईद पर रिलीज होगी।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/zHPvJrfti4A?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
