रोमांटिक किरदार की तलाश में विद्या

बहुत कम समय में अपने बोल्ड लेकिन इंप्रेसिव किरदारों से बॉलीवुड में एक नयी जगह बनाने वाली अभिनेत्री विद्या बालन को रोमांटिंक फिल्म करने की इच्छा है। विद्या को एक सुंदर सी लवस्टोरी की दरकार है।

विद्या ने कहा कि उन्हें इस बात की जल्दी नहीं है लेकिन हां वो रोमांटिक किरदार निभाने के लिए इच्छुक जरूर हैं। विद्या फिलहाल इन दिनों एक कॉमेडी फिल्म कर रही है जिसका नाम है घनचक्कर। फिल्म में उनके हीरो हैं सीरियल किसर इमरान हाशमी।

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए विद्या ने कहा कि किसी को हंसाने की तुलना में रूलाना बेहद आसान है । कॉमेडी वाकई एक टफ काम है। विद्या ने बोला लेकिन वो पूरी कोशिश करेंगी कि वो अपने किरदार के साथ न्याय करें ताकि वो दर्शकों की कसौटी पर खरी उतर पायें।

फिल्म परिणीता से हिंदी फिल्म जगत में कदम रखने वाली विद्या बालन ने भूल भूलैया, इश्कियां, पा, द डर्टी पिक्चर और कहानी जैसी फिल्मों में यादगार अभिनय किया है।

हालांकि विद्या ने शुरूआत में कुछ रोमांटिक टाईप के किरदार निभाये लेकिन दर्शकों ने उन्हें पसंद नहीं किया इसके पीछे विद्या का अपने समकालीन हीरों से बड़ा लगना बताया गया लेकिन विद्या ने द डर्टी पिक्चर करके सबको मुंहतोड़ जवाब दिया।

फिल्म की सफलता से ओत-प्रोत विद्या ने यह भी कह डाला कि बॉलीवुड में बने रहने के लिए उन्हें किसी खान की जरूरत नहीं हैं। खैर देखते हैं कि विद्या की ऑनस्क्रीन रोमांस की हसरत कब पूरी होती है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X