गजब की एक्ट्रेस हैं विद्या बालन बिल्कुल भिखारी नज़र आ रही हैं!
विद्या बालन अपनी फिल्मों में अपने किरदारों के साथ काफी नये नये एक्सपेरिमेंट करते हुए देखी जा रही है। विद्या बालन के फैन्स भी उनकी इस नयी नयी सोच और उनके बेहतरीन अभिनय के कायल हैं। विद्या के फैन्स ने उनके इस भिखारी के गेटअप मे जब उनकी तस्वीरें देखीं तो वो काफी हैरान हुए। कई लोगों ने कमेंट किया कि वो खुद भी विद्या को नहीं पहचान पा रहे हैं भला स्टेशन से गुजरने वाले लोग उन्हें कैसे पहचानते। वैसे आपको बता दें कि विद्या बालन की ये तस्वीरें बॉबी जासूस के एक सीन के दौरन खींची गयीं जहां पर विद्या बालन भिखारी के गेटअप में रियल भिखारियों के साथ बैठकर शूटिंग कर रही थीं।
महेंद्र जी जो कि नेपाल के हैं ने कमेंट किया है कि विद्या बालन कमाल की एक्ट्रेस हैं। वो अपने किरदारों में इतना घुलमिल जाती हैं कि फिर वो अपनी रियैलिटी भी भूल जाती हैं। भिखारी के गेटअप में उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल है। विक्रम ने लिखा मुझे तो ये कोई आदमी भिखारी लग रहा है। बिल्कुल भी समझ में नहीं आ रहा है कि ये विद्या बालन जी हैं। वाकई विद्या जी कमाल की हैं।


Click it and Unblock the Notifications
