विद्या भी हो गयी हैं बोल्ड

जी हां, यह तो आप जानते ही होंगे कि इमरान हाशमी के साथ विद्या फिल्म डर्टी पिक्चर में काम कर रही हैं। वैसे तो यह फिल्म बेहद बोल्ड बन रही है, और सूत्रों की मानें तो स्क्रिप्ट की डिमांड को देखते हुए विद्या वह सबकुछ कर रही हैं, जो अब तक उन्होंने किसी फिल्म में नहीं किया था। खैर, यहां तक तो ठीक था। मगर नहीं खबर है कि इस फिल्म में इमरान व विद्या के बीच एक किसिंग सीन भी फिल्माया जानेवाला है।
भई इमरान के बारे में तो कुछ कहा ही नहीं जा सकता, क्योंकि किसिंग सीन के मामले में उनसे सर्वोपरि कोई नहीं है। लेकिन यह खबर भी आश्चर्यजनक है कि आखिर कैसे विद्या इसके लिए तैयार हो गयीं। इस पर सूत्रों का कहना है कि यह सब कुछ स्क्रिप्ट की डिमांड के कारण हो रहा है। चूंकि विद्या स्क्रिप्ट में ढल जाना चाहती हैं। इसलिए उन्हें किसिंग सीन देने में कोई ऐतराज नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











