बॉबी जासूस के लिए भिखारी का रुप धारण किया विद्या बालन ने!

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन अपनी हर एक फिल्म में ऐसा किरदार निभाती हैं जो कि अपनी छाप छोड़ जाता है और दर्शकों को काफी समय तक याद रहता है। पिछले कुछ सालों से लगातार विद्या बालन एक के बाद एक बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीत रही हैं और उनके किरदार दर्शकों को काफी पसंद भी आ रहे हैं। एक बार फिर से अपनी बेहतरीन आदाकारी से दर्शकों को रिझाने के लिए विद्या बालन अपनी अगली फिल्म बॉबी जासूस के साथ आ रही हैं। बॉबी जासूस फिल्म मे विद्या का क्या किरदार है ये तो अभी तक किसी को नहीं पता लेकिन हाल ही में फिल्म की कुछ तस्वीरें आई हैं जिनमें विद्या बालन एक पुरुष भिखारी के भेस में नज़र आ रही हैं। वो भी हैदराबाद रेलवे स्टेशन के बाहर बैठी भीख मांगती हुई।

एक लीडिंग न्यूजपेपर के अनुसार इस सीन को रियल बनाने के लिए विद्या बालन ने स्टेशन के बाहर बैठे भिखारियों के साथ बैठकर इस सीन को शूट किया। विद्या बालन ने जब भिखारियों के साथ बैठकर ये सीन शूट किया तो उन्हें कई मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा। वहां से गुजरने वाले कुछ लोगों ने तो विद्या बालन को फटकार भी लगाई और कहा कि उन्हें ये सब छोड़कर कुछ काम करना चाहिए। इसके अलावा उन्हें कुछ लोगों ने भीख के रुप में पैसे भी दिये।

दिया मिर्जा के प्रोडक्शन हाउस बॉर्न फ्री एंटरटेनमेंट की इस फिल्म की शूटिंग 23 फरवरी से चल रही है और जल्द से जल्द फिल्म की शूटिंग खत्म करके फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन भी शुरु हो जाएगा। ताकि फिल्म को अगले साल गर्मियों में रिलीज किया जा सके। बॉबी जासूस फिल्म एक ऐसे जासूस की जिंदगी पर आधारित फिल्म है जो कि अपने बेहतरीन काम की वजह से काफी फेमस था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X