..................... विद्या बालन और करीना कपूर साथ-साथ, Vidya and Kareen will share screen space very soon - Hindi Filmibeat

विद्या बालन और करीना कपूर साथ-साथ

By Staff


विद्या बालन और करीना कपूर के बीच छ्तीस का आंकडा है, वजह है शाहिद कपूर. करीना कपूर को संदेह था कि शाहिद और विद्या के बीच रोमांस चल रहा है और उसने विद्या और शाहिद को शूटिंग के दौरान वैनिटी वैन के अंदर एक दूसरे को चुंबन लेते हुए खुल्लमखुला पकडा था.

कहा जाता है कि इसी वजह से उसने शाहिद से नाता तोडा था. लेकिन हे बेबी की सफलता के बाद साजिद खान अब अगली कामेडी फिल्म बनाने जा रहे हैं और वे इस फिल्म में करीना के साथ विद्या बालन को भी लेना चाह रहे हैं. इससे बालीवुड में काफी हैरानी व्यक्त की जा रही है कि दो जानी दुश्मन कैसे साजिद की फिल्म में एक साथ काम करेंगी.

साजिद की हे बेबी में विद्या बालन ने हीरोइन के रुप में काम किया था और इसमें उसके काम को काफी सराहा गया. साजिद अब अपनी अगली कामेडी फिल्म में करीना को भी लेना चाहते हैं और विद्या बालन को भी. साजिद यह फिल्म तीन हीरोइन को लेकर बनाना चाह रहे हैं.

लगता है साजिद आग से खेलने जा रहे हैं. कहीं ऐसा न हो कि विद्या और करीना को साथ लेकर वे फिल्म की शूटिग में ही दोनो के झगडे को लेकर मुसीबत में फंस जायें और यह फिल्म कहीं सचमुच कामेडी बन कर न रह जाये.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X