डर्टी कहानी के बाद विद्या चाहती हैं कुछ दिन का आराम!

फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' से मिली सफलता पर विद्या बालन का कहना है कि उन्हें आभार व्यक्त करने के लिये कोई शब्द ही नहीं मिल रहे हैं। वह अपने शब्द ज्ञान को बढ़ाना चाहती है। साथ ही वो कुछ समय आराम भी करना चाहती हैं।

डर्टी पिक्चर के लिए विद्या ने कहा कि मैं उम्मीद कर रही थी कि यह फिल्म अच्छी चलेगी लेकिन मुझे नहीं पता था कि फिल्म इतनी अच्छी चलेगी। मैं खुद को धन्य महसूस कर रही हूं और मुझे अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति के लिए धन्य, नम्रता और अभिभूत के स्थान पर नए शब्दों की तलाश है।

फिलहाल विद्या अपनी नई फिल्म कहानी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। सुजॉय घोष की इस फिल्म में वह एक गर्भवती महिला की भूमिका निभा रही हैं। जो अपने पति को खोजने के लिए कोलकाता जाती है। उन्होंने कहा, मैं एक ही तरह की फिल्में बार बार नहीं कर सकती। जब मुझे अलग-अलग तरह की फिल्में मिल रही हैं, तब मैं इसका फायदा क्यों न उठाऊं। कहानी की महिला कमजोर है, जिसे अपने पति की तलाश है, वह आज की महिला है।

विद्या करीब दो साल से भी लम्बे समय से लगातार काम कर रही हैं और अब कुछ दिन आराम करना चाहती हैं। विद्या ने कहा मैं एक ऐसी फिल्म के लिए हां कहने को तैयार हूं जिसकी शूटिंग तीन महीने तक शुरू न हो। मुझे वास्तव में महसूस हो रहा है कि मुझे अब आराम की जरूरत है क्योंकि मैं बीते लगभग ढाई साल से लगातार काम कर रही हूं। मुझे कुछ दिन का आराम चाहिए।

द डर्टी पिक्चर में विद्या ने दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सिल्क स्मिता की भूमिका निभाई है। इसमें उनका काम पहले की फिल्मों के किरदार से पूरी तरह अलग था। उन्होंने कहा, मैं इस फिल्म में खुद के अभिनय को लेकर शर्मिदा नहीं हूं। कुछ लोगों का सोचना है कि मैं पहले की तरह खुश नहीं हूं लेकिन ऐसा नहीं है और मुझे एक लम्बा रास्ता तय करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X