बुम्बाट बालन करेंगी वर्ल्ड टूर पर उ ला ला..
फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' और 'कहानी' की जबरदस्त सफलता के बाद विद्या बालन के हौसले पूरी तरह से बुलंद हैंऔर वह अब पूरी दुनिया में अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। जी हां उन्हें इस साल बॉलीवुड के वर्ल्ड टूर के लिए चुन लिया गया है। जी हां अब वो वर्ल्ड टूर जल्द ही उ ला ला... करती नजर आएंगी।
बॉलीवुड में लगातार हिट फिल्में देने के चलते आज विद्या एक ब्रांड बन चुकी हैं। ऐसी खबर आ रही है कि उन्हें मोरानी ने साल 2012 के वर्ल्ड टूर के लिए चुना हैं। आपको बता दें कि इस टूर के लिए बॉलीवुड का सबसे पॉपुलर हो चले चेहरे को ही चुना जाता है। और आज विद्या कितनी पॉपुलर है यह बात बॉलीवुड में हर कोई जानता है।
विद्या का यह साल वाकई में काफी अच्छा रहा है, और आज यह उलब्धि, आपको बता दें कि अब तक बॉलीवुड से सबसे पहले करिश्मा कपूर को बॉलीवुड टूर के लिए चुना गया था। 'डर्टी पिक्चर्स' और 'कहानी' की सफलता के बाद विद्या बालन अब छुट्टी मनाने के मूड में हैं।
फिलहाल विद्या कुछ दिन आराम करने के मूड में लग रही हैं इसलिए शायद उन्होंने कोई फिल्म अब तक साइन भी नहीं की है।


Click it and Unblock the Notifications