अपनी कहानी से सबकी बोलती बंद करती बेबाक बालन
इनदिनों विद्या बालन अपनी फिल्म कहानी के प्रमोशन में व्यस्त हैं, वो जहां भी जा रही हैं सबकी नजरे उन्हें देखती है, जैसे वो सचमुच बेबस हैं और अपने खोए हुए पति की तलाश में निकली हैं। इतना ही नहीं उनका गेटअप भी एक गर्भवती महिला का ही होता है और हाथों में उनके पति की तस्वीर...लेकिन वह महिला आज की नारी है, उसे उस परिस्थिती में भी अपने पति की तलाश है। जो उसके शक्ति को ही बताता है नाकि बेबसी को।
वैसे तो विद्या ने अपनी फिल्म द डर्टी पिक्चर में सबकी बोलती बंद कर दी थी। बालन के उस अवतार को देख हर किसी के मुंह से बस आह और वाह के अलावा कोई शब्द भी नहीं निकले। फिल्म जगत में बस यही बातें होनेलगी कि विद्या के नाम के साथ अब एक टैग लग ही गया वह इस टैग से बाहर निकल ही नहीं सकती।
लेकिन बेबाक बालन ने अपनी फिल्म कहानी में एक गर्भवती महिला के रोल को स्वीकार किया, जब इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज किये गए तो काफी लोगों ने इसे पसंद भी किया। पर विद्या की कहानी यही खत्म नहीं होती खबर आ रही है कि विद्या अपनी अगली फिल्म मेहरूनिसा में 60 साल की महिला के किरदार को निभाने वाली हैं। वाकई विद्या आपको तो मानना ही पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications