एक बार फिर राष्ट्रीय सम्मान पाना चाहती हैं विद्या
फिल्म द डर्टी पिक्चर के लिए राष्ट्रीय सम्मान मिलना और फिर उनकी कहानी के चल निकलने से उत्साहित हुई विद्या बालन ने फैसला कर लिया है कि वह आने वाले पांच साल तक शादी की तरफ ध्यान नहीं देंगी। उनकी प्राथमिकता उनका कैरियर ही रहेगा।
विद्या से जुड़े लोगों का सिद्धार्थ राय कपूर के बारे में कहना है कि वाकई वो उनसे सच्चा प्यार करते हैं तो उन्हें विद्या का इंतजार करना चाहिए। लगातार मिल रही कामयाबी को देखते हुए विद्या अपने कैरीयर को लेकर किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती और वह समय का सहीं उपयोग करना चाहती है।
उनकी मंशा है कि उन्हें एक बार फिर से राष्ट्रीय सम्मान मिले। वैसे विद्या की कहानी फिल्म को दर्शकों का प्यार मिला है इस फिल्म को बंगाली भी देखना पसंद कर रहे हैं क्योंकि इसमें बंगाल की संस्कृति को काफी अच्छे से पर्दे पर फिल्माया गया है।
अगर इस वीक दर्शक इसी तरह से उमड़ते रहे तो यह कयास लगाई जा रही है कि इस सप्ताह यह फिल्म 11 करोड़ के आस पास कमाई कर लेगी। 'कहानी' शुरू में सिर्फ 30 40 प्रतिशत ही कलेक्शन कर पायी थी लेकिन सप्ताह के अंत तक इस फिल्म ने अच्छी छलांग लगाई है। कलकत्ता के साथ साथ इस फिल्म को दिल्ली, चेन्नई, बेंगलूरू और मुंबई में अच्छे दर्शक मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











