जब कहानी के लिए विद्या ने इंकार किया

फिल्म 'नो वन किल्ड जेसिका' और 'द डर्टी पिक्चर' जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत चुकीं विद्या बालन ने अपनी नई फिल्म कहानी में काम करने के लिए निर्देशक सुजॉय घोष को खूब इंतजार कराया था।

विद्या ने अपनी फिल्म को प्रमोट करते हुए कहा कि सुजॉय मेरे पास एक स्क्रिप्ट लेकर आए थे और मुझे वह पसंद नहीं आई। तब उन्होंने कहा कि मैं इसमें चेंज लाकर आपके पास आता रहूंगा जब तक कि आपको वह पसंद न आ जाए। मुझे लगा था कि वह बस ऐसा कह रहे हैं लेकिन वह वास्तव में बहुत से बदलाव लेकर मेरे पास आए थे। मुझे यह बदलाव बहुत पसंद आया और मैंने उनसे इस पर काम करने के लिए हां कर दिया लेकिन यह भी कहा कि जब तक पटकथा पूरी नहीं होगी तब तक मैं स्वीकृति नहीं दूंगी।

आपको बताते चलें कि फिल्म कहानी 9 मार्च को प्रदर्शित होगी। यह फिल्म एक गर्भवती महिला की कहानी है, जो अपने गुमशुदा पति की तलाश में कोलकाता आती है। उन्होंने कहा, सुजॉय ने मेरे लिए काफी इंतजार किया और भगवान का शुक्र है कि उन्होंने ऐसा किया क्योंकि इस फिल्म में काम करना मेरे लिए काफी रोमांचक रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X