विद्या की कहानी का बनेगा इंग्लिश में रीमेक

अक्सर देखा जाता है कि कोई फिल्म अगर अच्छी बनती है तो उसका अलग अलग भाषाओं में रीमेक बनता है। विद्या बालन की फिल्म डर्टी पिक्चर का भी कन्नड़ा भाषा में रीमेक बना था 'सिल्क सकत मगा' जिसमें पाकिस्तानी अदाकारा वीना मलिक ने काम किया। उसके बाद अब खबर है कि विद्या बालन की दूसरी हिट फिल्म कहाना का भी रीमेक बनने वाला है और वो भी अंग्रेजी भाषा में। कहानी के अंग्रेजी वर्जन मे आदित्य चोपड़ा कुछ हटकर व अलग डालने की सोच रहे हैं।

खबर के अनुसार कहानी के इंग्लिश रीमेक को दि गर्ल विद द ट्रैगन टैटू के निर्देशक नील्स आर्डन ऑप्लेव बनाएंगे। सूत्रों के अनुसार कहानी ही की ही तरह ये भी एक थ्रिलर फिलम होगी जिसमें एक अमेरिकन लेडी अपने खोये हुए पति की तलाश में कोलकाता जाती है। जैसे जैसे वो अपने इस मिशन के करीब पहुंचती है वैसे वैसे वो खुद ही किसी बड़े षडयंत्र में घिरती चली जाती है। और आखिरकार सच का पर्दाफाश करती है।

वो जिंदगी ही क्या जिसमें किक ना हो- फिल्म रिव्यू

कहानी के इ्ंग्लिश रीमेक की शूटिंग अगले साल से शुरु किये जाने की खबर है। इसे कोलकाता में ही शूट किया जाएगा जिससे की शहर का भी फील दिया जा सके। फिल्म में अमेरिकन व इंडियन सभ्यता को एक साथ देखा जा सकेगा। ज्ञात हो कि जब कहानी फिल्म रिलीज हुई थी तो आदित्य चोपड़ा ने कहा था कि वो इस फिल्म को ग्लोबल ऑडियंस के लिए बनाना चाहते हैं।

कहानी को इंडिया में काफी अच्छा रिस्पॉंस मिला जिससे आदित्य को ये तय करने में आसानी हो गयी कि वो कहानी को देश भर की ऑडियंस तक पहुंचाने के लिए इसका रीमेक बनाएंगे। आदित्य का कहना है वो पूरी कोशिश करेंगे कि इस रीमेक में किसी तरह की कोई कमी ना रहे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X