रेलवे ट्रेक पर गिर जाती और चली जाती विद्या की जान
अपनी फिल्म कहानी को प्रमोट कर रही विद्या बालन फिल्म की शूटिंग के दौरान जान से जाती। जब वह इस फिल्म के लिए शूटिंग कर रही थी तब सेट पर एक भयानक हादसा होते होते बच गया।
आपको बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग कोलकाता में की गई है। इस फिल्म में ट्रेन वाले सीन को कोलकाता के मेट्रो स्टेशन पर फिल्माया गया है। कोलकाता के मेट्रो स्टेशन पर शूटिंग के दौरान विद्या मरते मरते बच गईं।
दरअसल इस सीन में विद्या को प्लेटफोर्म पर भागना था और उसी उसी दौरान उनका ध्यान नहीं रहा वह एक भारी मशीन से टकरा गई और रेलवे ट्रेक पर गिरने ही वाली थीं कि फिल्म के डायरेक्टर सुजॉय घोष ने उन्हें संभाल लिया।
अगर सही समय पर सुजॉय विद्या को नहीं संभालते तो कुछ भी हो सकता था। सुजॉय ने हाल ही में बताया कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया जिसके चलते उन्हें किसी भी तरह की वाहवाही मिले।


Click it and Unblock the Notifications