विद्या की 'कहानी' पर उपन्यास
विद्या बालन की आने वाली फिल्म कहानी की पटकथा लिखने वाली अद्वैता कला इसी कहानी के आधार पर अब जल्द ही एक उपन्यास भी लिखेंगी। लेकिन उपन्यास की कहानी में थोड़ा सा फर्क होगा।
निर्देशक सुजॉय घोष की 'कहानी' फिल्म में एक गर्भवती महिला की कहानी है जो कोलकाता की गलियों में अपने पति की तलाश करती है।
इस फिल्म की कहानी लंदन में रहने वाली छह महीने की गर्भवती विद्या बालन के दुर्गा पूजा त्योहार के दौरान कोलकाता पहुंचने से शुरू होती है। यह एक थ्रिलर फिल्म है। यहां के बारे में बिना किसी जानकारी के सिर्फ अपने पति की यादों के सहारे ही वह उसकी तलाश में निकली है।
सुजॉय ने कहा कि अद्वैता कहानी लिख रही है। वह इसे थोडे़ अलग तरीके से लिख रही है जो फिल्म की कहानी से कुछ अलग है ताकि जिस किसी ने भी फिल्म देख ली है उसे कहानी पढ़कर बोरियत ना हो।
जब निर्देशक से यह पूछा गया कि क्या वह इस उपन्यास के विचार को अच्छा समझते हैं तो उन्होंने कहा कि हां यह ठीक है। यह अद्वैता का विचार है और इससे फिल्म को कोई नुकसान नही पहुंचेगा। आपको बता दें कि यह फिल्म नौ मार्च को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी और वर्ष के अंत तक यह उपन्यास भी रीडर्स के लिए जारी हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications