..... हां मैं शादी करने जा रही हूं: विद्या बालन
फिल्म 'डर्टी पिक्चर' के डार्टी लुक से फेमस हो चुकी एक्ट्रेस विद्या बालन ने उन सारी खबरों से साफतौर पर इनकार किया है जिसमें यह कहा गया है कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।
अपनी आने वाली फिल्म कहानी के प्रमोशन के दौरान विद्या ने कहा कि इस बात में जरा भी सच्चाई नहीं है कि मैं जल्द ही शादी करने जा रही हूं। जब भी मैं शादी करूंगी तो आप सबके सामने घोषणा करूगी कि हां मैं शादी करने जा रही हूं।
साल 2005 में फिल्म परिणीता से बॉलीवुड में अपने फिल्मी सफर की शुरूआत करने वाली एक्ट्रेस विद्या बालन ने कहा कि मैं अपने आपको किसी एक छबी में कैद कर नहीं रखना चाहती इसी के चलते मैं कैमरे के सामने अलग अलग तरह के किरदार के रूप में दिखाई देती हूं। इस मामले मैं किस्मत वाली हूं जो मुझे कम समय में अलग अलग किरदार करने को मिल रहे है।
आज जब सारे बॉलीवुड स्टार्स छोटे पर्दे का रूख कर रहे हैं तो छोटे पर्दे की और जाने के बारे में विद्या का कहना है कि वो अभी छोटे पर्दे की ओर नहीं जाएंगी। टेलीविजन के कलाकारों को काफी लम्बे समय तक शूटिंग में हिस्सा लेने के लिए कड़ी मेहनत करनी होती है और मैं इस मामले में थोड़ी आलसी हूं।


Click it and Unblock the Notifications