विद्या की कहानी में मेट्रो का रेड सिग्नल
विद्या बालन की आने वाली फिल्म 'कहानी' फिल्म है जो कलकत्ता में ही फिलामाई गई है। अब कलकत्ता हो और मेट्रो ना हो तो फिल्म में मजा नहीं आएगा। लेकिन इस फिल्म की कहानी में मेट्रो वाले सीन पर मेट्रो रेलवे विभाग ने अपनी आंखे तिरछी कर ली है। इस सीन पर है रेलवे को ऐतराज
जी हां रेलवे विभाग को एक सीन पर आपत्ती है। इस बारे में रेलवे विभाग का कहना है कि फिल्म की टीम का कहना है कि उन्होंने हमसे वादा किया है कि वो कोई भी ऐसा सीन नहीं रखेंगे जिससे रेलवे की छबी खराब हो। साथ ही लोग गलत राह पर जाएं।
आपको बता दें कि सुजोय घोष का कहना है कि उन्होंने अपना बचपन कोलकाता में गुजारा है और वह कुछ ऐसा नहीं करेंगे जिससे उनके शहर को किसी भी तरह का नुकसान हो। दर्सल रेलवे प्रशासन को विद्या के एक सीन पर ऐतराज है जिसमें यह दिखाया गया है कि गर्भवती विद्या स्टेशन पर मेट्रो का इंतजार कर रही है और जैसे ही ट्रेन आती है उन्हें कोई ट्रैक पर धक्का दे देता है।


Click it and Unblock the Notifications