विद्या ने स्क्रिप्ट लौटाई, चाहती हैं दमदार कहानी
फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' की सफलता के बाद विद्या बालन ने अपनी फीस बढ़ा दी थी, लेकिन कहानी के बाद उन्होंने अपने भाव कुछ ज्यादा ही बढ़ा लिये हैं। फीस बढ़ाने के साथ साथ विद्या फिल्म के स्क्रिप्ट में भी अपना किरदार दमदार रखने को कह रही हैं।
विद्या को फिल्म निर्माता 5 से 7 करोड़ रूपये तक देने को तैयार हैं लेकिन विद्या रूपयों के साथ फिल्म में उनके दमदार रोल की भी डिमांड कर रही हैं। विद्या ने तो कई स्क्रिप्ट भी लैटा दी है। क्योंकि उनमें विद्या का किरदार दमदार नहीं था।
इधर दो फ्लॉप फिल्मों के बाद 'कहानी' की सफलता से निर्देशक सुजॉय घोष को भी बॉलीवुड में अलग ही पहचान मिली है। सुजॉय ने अपनी फिल्म के हिट होने का सारा श्रेय विद्या को ही दिया है। उनका कहना है कि यह किरदार विद्या के अलावा कोई और निभा ही नहीं सकता था। एक गर्भवती महिला को शीर्ष किरदार के रूप में पर्दे पर लाना सचमुच बेहद बड़ी चुनौती थी। इससे पहले मेरी दो फिल्में फ्लॉप थी इसलिए मुझे एक हिट फिल्म की भी जरूरत थी।
अब जहां विद्या का बोलबाला बॉलीवुड में इस कदर चल रहा है तो एक्ट्रेस के भाव बढ़ना तो जाहिर सी बात है। अब अगर फिल्म मेकर्स चाहते हैं कि उनकी फिल्म में विद्या काम करें तो उनकी शर्ते तो माननी ही पड़ेंगी।


Click it and Unblock the Notifications