कहानी से विद्या बन गईं बॉलीवुड की सुपरहीरो
फिल्म इश्किया, नो वन किल्ड जेसिका, और द डर्टी पिक्चर के हिट हो जाने के बाद विद्या के कदम बस वहीं ठहर कर नहीं रूके इस फिल्म के बाद वो अपनी कहानी लेकर पर्दे पर आईं हैं। इस फिल्म ने ओपनिंग के साथ करीब 2.95 करोड़ की कमाई कर ली।
इस फिल्म को फिल्म समीक्षको ने काफी सराहा, शुक्रवार को ही इस फिल्म की धमाकेदार शुरूवात रही। शनीवार को कहानी ने 4.5 करोड़ रूपये की कमाई कर ली। इस फिल्म में विद्या ने एक सॉफ्टवेयर प्रोग्रामर के किरदार को निभाया है। इस फिल्म को देखने के लिए लोग अपने परिवार के साथ आ रहे है। सबसे ज्यादा तो महिलाओं का ग्रुप इसे देखने आ रहा है। अनुमान यह है कि फिल्म को अभी दर्शकों का प्यार इसी तरह मिलने वाला है।
इस फिल्म ने लोगों के दिल को छू लिया है इसपर विद्या बालन का कहना है कि वह काफी खुश हैं, इस फिल्म के साथ उन्हें दोहरी खुशी मिली है। एक तो राष्ट्रीय सम्मान और दूजा इस फिल्म को लोगों का प्यार। आज इस मुकाम पर पहुंच कर विद्या खुद को संतुष्ट महसूस कर रही हैं। विद्या का खुश होना लाजमी ही है हर तरफ उनके ही चर्चे चल रहे हैं। बॉलीवुड के निर्देशक भी विद्या के नाम का लोहा मानने लगे हैं। अब तो अनुराग कश्यप ने भी उन्हे लेडी आमिर खान की संज्ञा दे दी है।


Click it and Unblock the Notifications