प्रेगनेंट हुईं विद्या, अब चाहती हैं एक्सट्रा मेरिटल अफेयर

अपने फिल्मी सफर की शुरूआत परिणीता से करने वाली विद्या बालन आज बॉलीवुड में काफी बोल्ड मानी जाने लगी हैं। उनके इस अवतार का सारा श्रेय फिल्म द डर्टी पिक्चर को जाता है। अब इसके बाद वो फिल्म कहानी में भी एक अलग ही अंदाज में नजर आने वाली हैं। लेकिन खबर आ रही है कि विद्या अब एक्सट्रा मेरिटल अफेयर करना चाहती हैं।


विद्या की कहानी | बोल्ड बालन | विद्या की कहानी का ट्रेलर | कहानी फिल्म का शोत्ती बोलची गाना

अरे विद्या एक्सट्रा मेरिटल अफेयर पर बेस्ड फिल्म में काम करना चाहती हैं। विद्या का कहना है कि हम समाज में जहां जाते हैं ऐसी कई खबरें मिलती हैं। अगर बॉलीवुड में देखें तो फिल्म अर्थ और सिलसिला कुछ इसी तरह की कहानी बयां करती हैं।

आपको बता दें कि फिल्म अर्थ डायरेक्टर महेश भट्ट की फिल्म थी इस फिल्म में शबाना आजमी, खुलभुषण खरबंदा, स्मिता पाटिल, और राज किरण ने काम किया था। इसके बाद आई फिल्म सिलसिला में अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन ने काम किया था।

इसके बाद भी विद्या की चाहत की यह लिस्ट खत्म नहीं होती वो कहती हैं कि मैं इंदिरा गांधी पर बेस्ड फिल्म भी करना चाहूंगी। हाल ही में विद्या ने इमरान हाशमी के साथ एक फिल्म घन चक्कर साइन की है जो एक कॉमेडी फिल्म है।

वाह विद्या पहले तो आप बोल्ड हो गई, फिर लोग आपके इस रूप को देख संभले ही नहीं थे कि आप प्रेगनेंट हो गईं और अब तो आप एक्सट्रा मेरिटल अफेयर भी करना चाहती हैं। देखते हैं आने वाले समय में विद्या और किस किस अंदाज में नजर आती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X