Exclusive: सिद्धार्थ की जिंदगी की तीसरी औरत है विद्या

इन दिनों बॉलीवुड में चर्चा जोरों पर है कि फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन 14 दिसंबर को यूटीवी हेड सिद्धार्थ कपूर से शादी करने वाली हैं। यूटीवी मोशन पिक्चर के सीईओ सिद्धार्थ राय कपूर के साथ वो लंबे अरसे से डेटिंग कर रही हैं। आपको बता दें कि अगर विद्या और सिद्धार्थ शादी करते हैं तो विद्या सिद्धार्थ की तीसरी बीवी होंगी। सिद्धार्थ ने पहली शादी अपनी बचपन की दोस्त से की थी लेकिन फिर दोनों अलग हो गये।

सिद्धार्थ की दूसरी पत्नी एक टेलीविजन प्रोड्यूसर थी जो तीन साल की शादी के बाद सिद्धार्थ से अलग हो गयी, ऐसे में अगर विद्या सिद्धार्थ से शादी करती हैं तो वो उनकी सिद्धार्थ की जिंदगी की तीसरी औरत होंगी।

खबर कि विद्या सिद्धार्थ के साथ पंजाबी रीति-रिवाज से शादी करेंगी। यही नहीं विद्या शादी में डिजाइनर सव्यसाची मुखर्जी की डिजाइन की गयी सिल्क की साड़ी पहनेंगी। विद्या की शादी का रिसेप्शन चेन्नई में होगा।

विद्या शादी के बाद सिद्धार्थ के दिये 14 करोड़ के फ्लैट में रहेंगी। विद्या-सिद्धार्थ काफी परिपक्क हैं इसलिए दोनों ने कभी भी इस विषय पर खुलकर नहीं कुछ कहा। सिद्धार्थ को लोग करोड़पति कहते हैं उनके दोनों छोटे भाई कुणाल राय कपूर और आदि्त्य राय कपूर दोनों ही फिल्मों में हीरो हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X