विद्या-करीना सबका एक ही राग- अभी मां नहीं बनना!
बॉलीवुड एक्टर्स और एक्ट्रेसेस अक्सर खुद को लेकर मीडिया में चल रही अफवाहों से परेशान रहते हैं। जब तक शादी नहीं हुई तब तक उनके अफेयर, उनके सीक्रेट हॉलीडे को लेकर वो अक्सर सुर्खियों में रहते हैं और शादी के बाद कब वो पेरेंट बन रहे हैं, कब बच्चा प्लान कर रहे हैं इन बातों की वजह से मीडिया के सवालों से घिरे रहते हैं। पिछले ही साल शादी के बंधन में बंधी विद्या बालन भी पिछले कुछ समय से यही झेल रही हैं और हर बार वो मीडिया को यही कह रही हैं कि अभी उनका मां बनने का कोई प्लान नहीं है। अभी वो अपने करियर में व्यस्त हैं। विद्या ने ये भी कहा कि आप लोग पता नहीं क्यों इस खबर को इतना सीरियस बना रहे हैं। ऐसा तो कुछ भी नहीं है। करीना कपूर का भी कुछ यही हाल है।
विद्या बालन आजकल अपनी अगली फिल्म शादी के साइड इफेक्ट्स के प्रमोशन्स में व्यस्त हैं। फिल्म की व्यस्तता के चलते वैलेंटाइन डे के दिन भी विद्या बालन फरहान अख्तर के साथ फिल्म के प्रमोशन में बिजी रहीं। जबकि शादी के बाद ये उनका पहला वैलेंटाइन डे था और सिद्धार्थ रॉय कपूर से ज्यादा वक्त तो वो अपने को-स्टार फरहान के साथ ही रहीं। लेकिन विद्या को इस बात से कोई प्रॉब्लम नहीं है। विद्या के लिए उनका काम और करियर भी उतना ही मह्तवपूर्ण है जितना कि उनकी पर्सनल लाइफ। विद्या बालन ने मीडिया के साथ बैठकर अपनी पर्सनल राय भी जाहिर की और बताया कि शादी के कौन कौन से साइड इफेक्ट्स उन्हें महसूस होते हैं।
विद्या ने बताया कि सबसे बड़ा साइड इफेक्ट तो यही है कि आपको अपने माता-पिता का घर छोड़कर अपने पति के घर में रहना पड़ता है। दूसरा ये कि अपने रुम को किसी और के साथ शेयर करना पड़ता है जो कि वाकई बहुत मुश्किल है। लेकिन धीरे धीरे आप अपने आप ही एडजस्ट हो जाते हैं। अगर आपका साथी समझदार है तो फिर तो सारे साइड इफेक्ट्स नॉर्मल हो जाते हैं। कुछ यही साइड इफेक्ट करीना कपूर भी झेल रही हैं। करीना कपूर से भी आजकल मीडिया एक ही सवाल कर रही है कि वो कब मां बनने जा रही हैं। और करीना का भी हर बार यही जवाब होता है कि अभी नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











