ऊ ला ला करने के लिए विद्या लेंगी 50-75 लाख
विद्या बालन ने बॉलीवुड में अपनी फिल्म द डर्टी पिक्चर से करीना कपूर, कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकण और प्रियंका चोपड़ा को पहले ही डरा रखा है। अब तो शो के आयोजक भी उन्हें एक शो में परफॉर्म करने के लिए अच्छी खासी रकम भी दे रहे हैं।
खबरें आ रही हैं कि अवॉर्ड के सीजन में इस बार विद्या की डिमांड कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। पहले विद्या को इस तरह के परफ़ॉर्मेंस के लिए कभी नहीं लि या किया जाता था, लेकिन उनकी डर्टी पिक्चर ने विद्या की डिमांड बढ़ा दी है।
अब जब डिमांड बढ़ गई है तो उनका प्राइज भी हाई हो ही जाएगा। जी हां आयोजक भी उन्हें एक परफॉर्मेंस का 50 से 75 लाख तक चार्ज कर रही हैं। इस बार डर्टी विद्या की डिमांड ऊ ला ला और नाका मुक्का जैसे गानों को लेकर ज्यादा बढ़ चुकी है।
करीना कपूर द डर्टी पिक्चर बॉलीवुड विद्या बालन bollywood kareena kapoor katrina kaif the dirty picture vidya balan


Click it and Unblock the Notifications