बॉलीवुड की चौथी खान करीना नहीं विद्या: विेवेक ओबरॉय
एक बार फिर से बॉलीवुड में चौथे खान की बात होने लगी है। लेकिन इस बार चौथा खान वही है जो काफी समय से इस पदवी के लिए दावेदारी पेश कर रहा है। आप नहीं समझे कि हम किसकी बात कर रहे हैं, तो साथियों यहां बात हो रही है अभिनेत्री विद्या बालन की, जिन्हें इस बार चौथे खान की संज्ञा दी है।
सिने अभिनेता विवेक ओबरॉय ने। एक महिला सम्मान कार्यक्रम में विवेक ने कहा कि उन्हें लगता है कि विद्या ही बॉलीवुड की चौथी खान है क्योंकि शाहरूख, आमिर और सलमान के बाद वो ही एक हैं जिनकी फिल्में अपने दम पर चलती हैं।
विवेक की बातों से एहसास होता है कि बॉलीवुड में विद्या काफी अहम स्थान रखती हैं। कुछ दिनों पहले विद्या ने अपने मुंह से ही कहा था कि वह हिंदी सिनेमा की चौथी खान है। लेकिन यह बात एक मजाक के तहत हुई थी।
उसके कुछ दिनों बात करीना कपूर ने सैफ अली खान से शादी कर ली, जिसके बाद उनका सर नेम करीना कपूर खान हो गया, जिसकी वजह से वह चौथी खान कहलाने लगीं। लेकिन विवेक की बातों से लगता है कि इंसान परिवार से नहीं अपने दम पर आगे बढ़ता है जिसके बाद कहा जा सकता है कि बॉलीवुड की चौथी खान करीना नहीं विद्या।
विवेक ओबरॉय ने जमकर विद्या की तारीफ की और कहा कि देश की महिलाओं को विद्या से प्रेरणा लेनी चाहिए क्योंकि विद्या ने हालात से समझौता ना करके दौलत, शौहरत पायी है। इसी कारण वह विद्या को काफी पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












