अपनी पूरी जायदाद का बंटवारा कर रही हैं विद्या बालन ? सताया बुढ़ापे का डर तो कब्जे में की ये प्रॉपर्टी...

Vidya Balan Property: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) अपने बेहतरीन एक्टिंग को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। बता दें कि विद्या बालन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके वीडियो आए दिनों चर्चाओं में बने रहते हैं।
लेकिन हाल ही में विद्या बालन ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विद्या बालन अपनी प्रॉपर्टी को लेकर बात करती नजर आ रही हैं। विद्या अपनी जायदाद को लेकर कुछ ऐसा कह देती हैं जिसे सुन उनके फैन्स हैरान रह जाते हैं। चलिए देखते हैं कि बंटवारे को लेकर क्या कहती हैं एक्ट्रेस।
विद्या बालन के वीडियो को देख दंग रह गए लोग
विद्या बालन ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में विद्या बालन अपनी प्रॉपर्टी को लेकर बात करती नजर आती हैं। विद्या बालन कहती हैं कि वह अपनी प्रॉपर्टी को बांट देंगी और कुछ अपने पास रखेंगी। इस वीडियो को देख शुरुआत में तो फैन्स घबरा ही जाते हैं।
प्रॉपर्टी को लेकर क्या कह गईं विद्या
विद्या वीडियो में कहती सुनाई देती हैं कि सोच रही हूं कि मेरे बच्चे बड़े हो जाएंगे और तब जायदाद का हिस्सा मांगेंगे तब मैं फेसबुक छोटे वाले के नाम कर दूंगी और इंस्टाग्राम बड़े वाले के नाम। फिर कोई पूछता है कि व्हाट्सएप ? इसपर कहती हैं कि नहीं वो नहीं दूंगी वो अपने पास रखूंगी। क्योंकि कल को रोटी वोटी नहीं दी तो ? कुछ तो अपने पास रखूं अपने कब्जे में।
यूजर्स के जमकर आए रिएक्शन
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बात है क्या प्रॉपर्टी है। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- हम तो शुरुआत में डर ही गए थे। बाद में पूरा वीडियो देखकर पता चला की यह फनी वीडियो है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- मैडम X और स्नैप चैट किसको दोगी ?


Click it and Unblock the Notifications











