बॉलीवुड में आज विद्या बालन का नाम ही काफी है
विद्या बालन की फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' जबरदस्त हिट साबित हुई उन्होंने यह साबित कर दिया कि फिल्म केवल शाहरूख खान, सलमान खान या आमिर खान के ही नाम से नहीं चलती। विद्या के दम पर भी फिल्म हिट हो सकती है। डर्टी पिक्चर की जबरदस्त कामयाबी से विद्या बालन काफी खुश हैं। उनके पैर जमीन पर ही नहीं टीक रहे हैं। उन्होंने तो यह भी कह दिया है कि बॉलीवुड के खानों को अपनी फिल्म हिट करानी हो तो अपने नाम के साथ बालन जोड़ लें।
मानों वो लोगों से यह कहना चाह रही हैं कि अब विद्या का सिर्फ नाम ही काफी है किसी भी फिल्म को हिट कराने के लिए। वैसे बॉलीवुड में काफी समय तक यही सोच रही है कि अगर फिल्म में कोई मेल कैरेक्टर ना हो तो फिल्म का फ्लॉप होना तय है। लेकिन अब ऐशा नहीं हैं दर्शकों की सोच बदल चुकी है वो अब नायिका प्रधान फिल्में भी देखना पसंद करने लगे हैं।
बॉलीवुड में विद्या की गिनती हमेशा से ही अच्छी एक्ट्रेसों में होती है, लेकिन इस फिल्म के बाद विद्या ने अपनी अदाकारी के बल पर खुद को अलग ही मुकाम पर पहुंचा दिया है। जिसे तोड़ना अब हर एक्ट्रेस का सपना बन गया। जी हां डर्टी पिक्चर में विद्या को देख करीना के होश उड़ गये। करीना इस समय मधुर भंडारकर की फिल्म हिरोईन के लिए जमकर मेहनत कर रही हैं। ये फिल्म भी नायिका प्रधान है। डर्टी विद्या के रूप रंग और अदाकारी को देख करीना ने तुरंत ही अपनी फिल्म में मधुर से कुछ बदलाव लाने को भी कहा।
करीना ने विद्या को अपना टारगेट बना लिया है, वो कुछ भी कर विद्या से आगे निकलना चाहती हैं। आज विद्या अपनी फिल्म से काफी खुश हैं खुश हो भई क्यों ना इस फिल्म को करने के लिए सबसे पहले हिम्मत चाहिए थी। एकता कपूर विद्या से पहले काफी हिरोईनों के पास जा चुकी थी लेकिन हर किसी ने एकता को ना ही कहा। विद्या ने फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी और सोचा फिर तुरंत ही हां कह दिया।
इस फिल्म के लिए जितनी अश्लीलता वाली बात थी उससे भी ज्यादा वो सब करने के लिए हिम्मत भी थी। विद्या ने वो हिम्मत दिखाई है और सिल्क के किरदार के साथ न्याय भी किया। लोगों विद्या की अदाकारी को पसंद किया। यही उनकी सबसे बड़ी जीत थी, दर्शक एक हद तक ही अश्लीलता देख सकते हैं, फिल्म के बारे में समीक्षकों की भी यही राय है कि विद्या ने बॉलीवुड की एक्ट्रेस के सामने बहुत बड़ी चुनौती रखी है। ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि बॉलीवुड की कौन सी एक्ट्रेस विद्या की इस चुनौती को तोड़ पाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications












