पिया संग विद्या का पहला जन्मदिन

ज्ञात हो कि विद्या बालन पिछले साल दिसंबर में ही सिद्धार्थ के साथ शादी के बंधन में बंध गयी थीं और उसके बाद अपने हनीमून के लिए वो कैरेबियाई आइसलैंड गयी थीं। लेकिन अपने 35वें जन्मदिन के मौके पर उन्होंने अकेले ना रहने का फैसला किया और अपना हनीमून खत्म करके तुरंत मुंबई आने का फैसला किया। मुंबई में विद्या बालन का पूरा परिवार विद्या के जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए तैयार बैठा है और विद्या भी शादी के बाद अपने इस खास दिन को अपने पति के साथ साथ अपने पूरे परिवार के साथ मनाने को लेकर काफी खुश हैं।
साल 2012 की बात करें तो विद्या बालन के लिए ये साल काफी लकी रहा क्योंकि विद्या ने इस साल विद्या को उनकी फिल्मों दी डर्टी पिक्चर और कहानी के लिए काफी तारीफें मिलीं साथ ही सिद्धार्थ के साथ उन्होंने अपने जीवन की नयी शुरुआत भी की। कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि साल 2012 विद्या बालन की जिंदगी में काफी कुछ नया शुरु करके गया है। हम उम्मीद करते हैं कि साल 2013 भी विद्या की जिंदगी में काफी सफलता लेकर आएगा। विश यू वैरी हैप्पी बर्थडे विद्या।


Click it and Unblock the Notifications