इमरान की नजर में बोल्ड और बिंदास है विद्या
बॉलीवुड के सीरियल किसर यानी की इमरान हाशमी इन दिनों फिर से अपनी आने वाली फिल्म घनचक्कर को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में एक बार फिर से विद्या बालन के साथ आ रहे हैं। एक बार फिर से विद्या के साथ काम करने वाले इमरान अपने आप को लकी मानते है कि उन्हें दोबारा से विद्या के साथ कास्ट किया गया है। विद्या की तारीफ करते हुए इमरान ने कहा कि वो बहुत अच्छी अभिनेत्री है। विद्या के साथ काम करके मजा आ रहा है। विद्या बोल्ड एंड ब्यटिफूल है..रियली उसके साथ तो मैं फिल्म में बिल्कुल घनचक्कर हो गया हूं।
आपको बता दें कि यह वो ही इमरान हाशमी है जिन्होंने फिल्म द डर्टी पिक्टर के प्रमोशन के समय इस बात पर नाराजगी जाहिर की थी कि फिल्म को केवल विद्या बालन की कह कर प्रसारित किया जा रहा है बल्कि फिल्म में वो खुद एक अहम किरदार में हैं। सुनने में यह भी आया था कि इमरान ने कभी विद्या के साथ काम ना करने की सलम खायी थी।
आपको बता दें कि 'घनचक्क'र कॉमेडी फिल्म को राजकुमार गुप्ता निर्देशित करेंगे। फिल्म एक कॉमेडी मूवी है।राजकुमार गु्प्ता के साथ विद्या 'नो वनकिल्ड जेसिका' में काम कर चुकी हैं। फिल्म लगभग पूरी हो चुकी है और अगले साल रिलीज होगी।



Click it and Unblock the Notifications