15 दिनों तक क्यों नहीं सो पाए विद्या बालन और इमरान!
[बॉलीवुड न्यूज] मोहित सूरी की फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' हर गुजरते दिन के साथ दर्शकों की बेसब्री बढ़ा रही है। विद्या बालन, इमरान हाशमी और राजकुमार राव की यह फिल्म 12 जून को रिलीज होने वाली है। लेकिन हम यहां आपके लिए लेकर आए फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प बात।
विद्या और इमरान भले ही कितने बड़े स्टार हों, लेकिन जब बात शूटिंग की आती है तो दोनों कभी नखरे नहीं दिखाते। चाहे शूटिंग आधी रात में ही क्यों न हो। जी हां, इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा ही हुआ, जिससे ये दोनों स्टार्स 15 दिनों तक रात में सो ही नहीं पाए।
इस बारे में फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी बताते हैं कि, 'फिल्म में इमरान बिजनेसमैन का किरदार निभा रहे हैं जिसके कई होटल होते हैं। वहीं, विद्या बालन फलॉरिस्ट के किरदार में हैं जो उनके एक होटल में काम करती है। लिहाजा, दोनों ही किरदारों के लिए हमें रियल होटल में शूट करने की जरूरत थी।
OMg! 'हमारी अधूरी कहानी' पोस्टर, शाहरूख की इस फिल्म से किया COPY
मुश्किलें तब शुरू हुईं, जब होटल वालों ने कहा कि शूटिंग सिर्फ रात के दो बजे से लेकर सुबह साढ़े छह बजे तक ही कर सकते हैं। बहरहाल, कोई चारा नहीं होने की वजह से विद्या और इमरान को 15 दिनों तक इसी समय में शूटिंग करना पड़ा। हम्मम.. इसे कहते हैं प्रोफेशनल एक्टर्स..
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications


