विद्या ने बताई बॉलीवुड की खूबियां

सूत्रों के अनुसार, "विद्या ने बताया कि किस तरह से हर संभव तरीके से मुख्यधारा का भारतीय सिनेमा वैश्विक हो रहा है। उन्होंने बताया कि वारनर ब्रदर्स और डिज्नी जैसे अंतर्राष्ट्रीय निर्माण गृह भारतीय फिल्मों का निर्माण करने लगे हैं और अब 90 से ज्यादा देशों में भारतीय फिल्में देखी जाती हैं और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में लगातार मान्यता मिल रही है।"
विद्या नई वैश्विक ऊचाईयां छू रहे भारतीय फिल्म उद्योग की उपलब्धियां, कमियां और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा करने के लिए गठित पैनल की सदस्य थीं। पैनल में अनिल कपूर, शंकर महादेवन और नमित मल्होत्रा भी शामिल थे। 'परिणीता', 'लगे रहो मुन्नाभाई', 'पा' और मां जैसी लीक से हटकर फिल्मों में अभिनय कर चुकीं विद्या इन दिनों 'चेनाब गांधी' और 'नो वन किल्ड जेसिका' में काम कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











