विद्या ने अभिनेत्रियों की छवि ही बदल दी है: हुमा कुरैशी
मुंबई। गैंग्स आफ वासेपुर में अपने काम से लोगो का ध्यान आकर्षित करने वाली हुमा कुरैशी का मानना है कि विद्या बालन ने अलग-अलग तरह की फिल्में कर आज अभिनेत्रियों की छवि ही बदल दी है, जबकि उनके पहले हिरोइनों का इस्तेमाल फिल्म में महज ग्लैमर डॉल के रूप में ही किया जाता था। हुमा का यह भी कहना है कि अब हमारे लिए चीजें तेजी से बदल रही हैं जिसके लिए ऐसे निर्माता निर्देशक और लेखक जिम्मेदार हैं जो कि महिलाओं को ध्यान में रखकर लिख रहे हैं और फिल्में बना रहे हैं।
हुमा जल्द ही आने वाली फिल्म 'एक थी डायन' में दिखाई देंगी। जिसमें उनके साथ कल्कि कोचलीन, इमरान हाशमी, कोंकणा सेन शर्मा हैं। यह एक हॉरर मूवी है। हुमा ने बताया कि मेरे लिए सिर्फ सुंदर दिखना ही काफी नहीं है। ज्यादातर लोगों का मानना है कि हिरोइनों का ग्लैमरस दिखना ही काफी होता है लेकिन ऐसा नहीं है। हम सभी लगभग 16 घंटे काम करते है और कड़ी मेहनत करते हैं।
हुमा का बचपन गैर फिल्मी माहौल में बीता। वह दिल्ली की रहने वाली हैं। हुमा ने बताया कि गुजरे नौ महीनों में मैं फिल्मों के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानती थी। अब मेरे पास काफी काम है और मैं इससे काफी खुश हूं।
एक थी डॉयन की रिलीज के बाद हुमा अनुराग कश्यप की 'लव शव के टिकन खुराना' में काम करेंगी। इसके बाद वह विशाल भारद्वाज की फिल्म 'डेढ़ इश्किया' में नजर आयेंगी। (देखें फिल्म 'एक थी डॉयन' की तस्वीरें)


Click it and Unblock the Notifications
